20,000 रुपये से कम के बेहतरीन स्मार्टफोन जो हैं आपके लिए

विज्ञापन
रोहन नरवणे, अपडेटेड: 21 नवंबर 2016 14:12 IST
ख़ास बातें
  • 20,000 रुपये से कम के सेगमेंट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है
  • इस प्राइस रेंज में हाल के दिनों में कई अच्छे फोन लॉन्च किए गए हैं
  • खरीदारी करने से पहले आप यह सूची ज़रूर देखें
20,000 रुपये से कम दाम वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। मज़ेदार बात यह है कि कंपनियां भी इस सेगमेंट में लगातार दमदार प्रोडक्ट पेश करती रहती हैं। गौर करने वाली बात है कि जिन स्मार्टफोन की कीमत 15,000 से 20,000 रुपये के बीच की होती है, उनमें 15,000 रुपये से कम के स्मार्टफोन की तुलना में ज़्यादा प्रीमियम फ़ीचर होते हैं।

इस प्राइस रेंज में हाल के दिनों में कई अच्छे फोन लॉन्च किए गए हैं। दूसरी तरफ, कई पुराने फोन अब भी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। हमनें इस सूची में उन्हीं फोन को शामिल किया है जिन्हें पिछले 6 महीने में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा प्रोडक्ट को हमारे द्वारा रिव्यू भी किया गया है। जिन फोन को रिव्यू नहीं किया गया है, उन्हें इस सूची का हिस्सा नहीं बनाया गया है। तो इंतज़ार किसका। यह हैं 20,000 रुपये से कम में मिलने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन।

1) लेनोवो ज़ेड2 प्लस
लेनोवो ज़ेड2 प्लस हमारी इस सूची का हिस्सा बनने में कामयाब रहा है। इसका श्रेय 5 इंच के डिस्प्ले, अच्छी बिल्ड क्वालिटी और प्रीमियम हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन को जाता है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट के साथ आने वाले शुरुआती फोन में है और कीमत भी 20,000 रुपये से कम है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला ज़ेड2 प्लस परफॉर्मेंस के मामले में निराश नहीं करता। इसके अलावा फोन में 3500 एमएएच की बैटरी है जो आसानी से एक दिन तक चल जाएगी।
Advertisement
 

लेनोवो ज़ेड2 प्लस (रिव्यू) में अनोखा फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसका इस्तेमाल कई तरह के एक्शन के लिए किया जा सकता है। इन एक्शन को कस्टमाइज़ भी किया जा सकता है। कैमरा डिपार्टमेंट में यह फोन निराश करता है। अगर अच्छी क्वालिटी की तस्वीर चाहिए तो लेनोवो ज़ेड2 प्लस आपके लिए नहीं बना।

2) सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम
Advertisement
गैलेक्सी जे7 प्राइम के ज़रिए दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन की रेस में अपनी दावेदारी पेश की है। यह एक प्रीमियम दिखने वाला मेटल बॉडी फोन है। बिल्ड की वजह से यह अपनी कीमत से ज़्यादा महंगा होने का एहसास देता है। 5.5 इंच का एलसीडी डिस्प्ले बेहद ही ब्राइट और विविध है। एक्सीनॉस प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के कारण परफॉर्मेंस से भी शिकायत नहीं होती। आम इस्तेमाल में 3300 एमएएच की बैटरी एक दिन तक चल गई।
 

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम (रिव्यू) में 'एस पावर प्लानिंग' मोड दिया गया है जो कई अनोखे फ़ीचर के साथ आता है। कॉल और टेक्स्ट मैसेज के लिए रिज़र्व मोड है जो एक निर्धारित पावर तक पहुंच जाने पर एक्टिव हो जाता है। कैमरा संतोषजनक है। जे7 प्राइम की सिर्फ एक खामी फिंगरप्रिंट सेंसर है जो कभी-कभार फिंगरप्रिंट को तेजी से नहीं पहचानता है।
Advertisement

3) लेईको ले मैक्स 2
लेईको ले मैक्स 2 को 20,000 रुपये से ज़्यादा की कीमत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, त्यौहारी सीज़न के दौरान कीमत में कटौती की गई जो अब भी लागू है। यह दिखने में आकर्षक है। अच्छी बिल्ड क्वालिटी वाले इस फोन की परफॉर्मेंस भी तेज़ है। इसका श्रेय स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट और 4 जीबी रैम को मिलना चाहिए। इसके अलावा 5.7 इंच के क्वाड एचडी डिस्प्ले के साथ आने वाला यह इस सूची का एक मात्र फोन है।
Advertisement

21 मेगापिक्सल के कैमरे में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन है और यह ज्यादातर परिस्थितियों में अच्छी तस्वीरें लेता है। शिकायत सिर्फ फोन के सॉफ्टवेयर में है।
 
4) जियोनी एस6एस
15,000-20,000 रुपये के रेंज में जियोनी एस6एस एक अच्छा विकल्प है। इसका यूनीबॉडी डिज़ाइन मजबूती का एहसास देता है और इसे हाथों में पकड़ना भी आसान है। फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले शार्प और ब्राइट है। एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित अमिगो 3.2 यूज़र इंटरफेस में कुछ मज़ेदार ट्रिक दिए गए हैं, जैसे कि आईओएस की तरह कंट्रोल सेंटर। परफॉर्मेंस को संतोषजनक कहा जा सकता है। रियर कैमरे से उपयुक्त क्वालिटी की तस्वीरें ली जा सकती हैं। फ्रंट कैमरे में सेल्फी फ्लैश है। 3150 एमएएच की बैटरी के दम पर फोन आसानी से पूरे दिन तक चल जाता है।
 
20,000 रुपये के रेंज में अन्य अच्छे फोन
ऊपर दिए फोन के अलावा भी चुनिंदा हैंडसेट ऐसे हैं जिन्हें हम आपको खरीदने का सुझाव देने से कतराएंगे नहीं। कैमरे और डिस्प्ले के कारण असूस ज़ेनफोन 3 लेज़र एक अच्छा विकल्प है। हालांकि, परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ के मामले में यह पिछड़ जाता है। यह अपनी कीमत को वाज़िब नहीं ठहरा पाता। वीवो वी3 मैक्स एक और विकल्प है। इसकी परफॉर्मेंस अच्छी है और बैटरी लाइफ के बारे में भी ऐसा ही कहा जा सकता है। हालांकि, इसे लॉन्च तो ज्यादा महंगा किया गया था। लेकिन कंपनी ने हाल ही में इसकी कीमत कम कर दी जिसके बाद यह 20,000 रुपये से कम में मिल जाता है।

ओप्पो एफ1एस भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, अब जब यह लॉन्च प्राइस से कम में उपलब्ध है। कैमरा, बैटरी लाइफ और आम परफॉर्मेंस के विभाग में हम इसकी तारीफ करेंगे। हालांकि, यह पुराने एंड्रॉयड वर्ज़न के साथ आता है और कभी-कभार चार्जिंग बेहद ही धीमी होती है। अगर आपके लिए बैटरी लाइफ सबकुछ है तो जियोनी मैराथन एम5 प्लस खरीदें। हालांकि, आप इसके कैमरे से निराश होंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Convenient size and good build quality
  • Excellent performance
  • Superb price
  • Decent battery life
  • Interesting home button tweaks
  • Bad
  • Sub-par camera
  • 960fps shooting is just a gimmick
  • No expandable storage
  • Fast Charge capable charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well designed and well built
  • Superb screen
  • S Power Planning feature
  • Decent battery life
  • Bad
  • Low light camera performance could be better
  • Fingerprint scanner can be tricky at times
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Snappy all-round performance
  • Free content streaming for a year
  • Good battery life
  • High-fidelity audio via USB
  • Camera performs well
  • Bad
  • Heavy and a bit cumbersome
  • No NFC or FM radio
  • Available through flash sales
  • No expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

21-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Decent battery life
  • Good overall performance
  • Bad
  • No way to delete preinstalled apps
  • Front camera low-light performance could be better
  • Minor performance issues
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6735व्यू

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3150 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.