लेईको ले मैक्स 2 की कीमत में 5,000 रुपये की अस्थाई कटौती

लेईको ले मैक्स 2 की कीमत में 5,000 रुपये की अस्थाई कटौती
विज्ञापन
लेईको ने मंगलवार को अपने फ्लैगशिप हैंडसेट ले मैक्स 2 की कीमत में अस्थाई कटौती की जानकारी दी। भारत में इस हैंडसेट का 4 जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये में मिलेगा। याद रहे कि इस हैंडसेट को भारत में 22,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

दाम में कटौती अस्थाई है इसलिए इच्छुक ग्राहकों को चुनिंदा तारीख याद रखने की ज़रूरत है। हैंडसेट 1-6 अक्टूबर को लेमॉल पर नई कीमत में मिलेगा। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल, अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल और स्नैपडील दिवाली सेल के दौरान पर यह फोन सस्ते में उपलब्ध होगा।
 
Lemax 2

(पढ़ें: लेईको ले मैक्स 2 का रिव्यू)

दूसरी तरफ, लेईको 30 सितंबर को फ्लैश सेल भी आयोजित करने वाली है। इस दौरान लेमॉल पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 2000 स्पेशल वाउचर दिए जाएंगे जिनका इस्तेमाल लेमॉल डॉट कॉम पर 1-6 अक्टूबर के बीच अतिरिक्त डिस्काउंट पाने के लिए किया जा सकता है।

याद दिला दें कि लेईको ले मैक्स 2 में (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.7 इंच का क्वाडएचडी डिस्प्ले है। यह फोन फ्लैगशिप 64-बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ आता है। रैम 4/6 जीबी है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

ले मैक्स 2 में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 21 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर वाला रियर कैमरा दिया गया है। 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में दी गई 3100 एमएएच की बैटरी क्वालकॉम क्विक चार्जिंग 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी एलटीई वाई-फाई 802.11 एसी/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर दिए गए हैं। ले मैक्स 2 स्मार्टफोन 32 /64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Snappy all-round performance
  • Free content streaming for a year
  • Good battery life
  • High-fidelity audio via USB
  • Camera performs well
  • कमियां
  • Heavy and a bit cumbersome
  • No NFC or FM radio
  • Available through flash sales
  • No expandable storage
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा21-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »