Smartphones Price

Smartphones Price - ख़बरें

  • Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
    Poco M8 Power 5G को Flipkart सेल में आधी से भी ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। Flipkart सेल में फोन धांसू डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट हो गया है। फोन में 8,000mAh की धांसू बैटरी दी गई है। यह रियर में 50MP के मेन कैमरा से लैस होकर आता है। फोन Snapdragon Gen 4 चिप से लैस होकर आता है।
  • Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
    Coolpad Cool X Wide स्मार्टफोन को कंपनी ने अपने पहले वाइड-स्क्रीन फोन के रूप में पेश कर दिया है। फोन के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू हो गए हैं। Coolpad Cool X Wide में 6.83 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोन में HD रिजॉल्यूशन वाला TFT डिस्प्ले लगा है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
  • Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
    इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के तीन पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिए जा सकते हैं। इन कैमरा के लिए 1/1.12 इंच, 1/1.3 इंच और 1/1.4 इंच ऑप्टिकल फॉर्मेट का इस्तेमाल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच LTPO BOE डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Vivo X500 Ultra में थिन बेजेल्स और राउंडेड कॉर्नर्स हो सकते हैं।
  • iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
    इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की यूरोपियन प्रोडक्ट रजिस्ट्री फॉर एनर्जी लेबलिंग (EPREL) डेटाबेस पर डिवाइस नंबर - A3720 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस लिस्टिंग के लिए एपल की ओर से जमा किए गए सर्टिफिकेशन डॉक्युमेंट्स में बताया गया है कि iPhone Duo में 4,883 mAh की बैटरी (रेटेड कैपेसिटी) होगी। इस बैटरी के फुल चार्ज होने पर 51 घंटे से अधिक चलने का दावा किया गया है।
  • Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
    Poco X8s को थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) से अप्रूवल मिला है। इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर - 2609CPC5FG है। इससे पहल यह स्मार्टफोन EEC, IECEE और IMDA जैसे सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर दिखा था। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। Poco X8s में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
  • iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
    इस स्मार्टफोन के रियर में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल राउंडेड कॉर्नर्स के साथ है। इसमें दो कैमरा और फ्लैश दिया गया है। इस स्मार्टफोन में नैरो बेजेल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले है और इसमें फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिख रहा है। iQOO Neo 12 में 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले 185 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा।
  • Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
    Samsung Galaxy F70 5G को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन अफॉर्डेबल प्राइस सेग्मेंट में आया है और धांसू फीचर्स लेकर आया है। इसमें सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। रियर में तीन कैमरा वाला सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 50MP का है। फोन में 5nm Exynos 1330 चिपसेट लगा है। सैमसंग का सस्ता फोन 5000mAh की बड़ी बैटरी से लैस होकर आता है।
  • Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
    Samsung Galaxy F70 5G आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। फोन एक बजट मोबाइल के रूप में आने वाला है। कंपनी ने इसकी प्राइसिंग के संकेत भी दे दिए हैं जिससे पता चलता है कि फोन निश्चित रूप से ₹20 हजार से कम में मार्केट के अंदर एंट्री लेगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस भी टीज कर दिए हैं। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलने वाला है। इसके साथ ही इसमें बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी जो कि 5000mAh की होगी।
  • RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
    RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में हाल ही में लॉन्च किया है। चाइनीज मॉडल RedMagic 12 Pro+ के नाम से आता है। अब यह फोन इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है। फोन दमदार परफॉर्मेंस के साथ आने वाला है जिसका अंदाजा इसके प्रोसेसर से लग जाता है।
  • ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
    Vivo V40 5G को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर MRP 39,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को 13% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 34,991 रुपये रह जाती है।
  • Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
    Oppo Find X10 Pro Max की Hasselblad-ट्यून्ड कैमरा यूनिट में f/1.5 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, ऑटोफोक्स के साथ 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। कंपनी की इस स्मार्टफोन सीरीज के साथ Oppo Pad Mini और Oppo Enco X4 TWS ईयरफोन्स भी पेश करने की तैयारी है।
  • iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
    इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.6 इंच नेनो टेक्स्चर के साथ प्राइमरी सुपर रेटीना XDR फोल्डिंग डिस्प्ले और 5.4 इंच सुपर रेटीना XDR आउटर डिस्प्ले दिया गया है। इसकी दोनों स्क्रीन ProMotion टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इसमें A20 प्रो चिपसेट है। यह iOS 27.1 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।
  • भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच LCD टचस्क्रीन HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और एक लाइट सेंसर और LED फ्लैश है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
    Oppo Reno X में 16:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ टैबलेट जैसा वाइड डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। Oppo Reno X का मुकाबला Apple के iPhone Duo, Samsung Galaxy Z Fold 8 और Xiaomi 18 Fold से हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
  • OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
    Google Play पर सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro की लिस्टिंग हुई है। OnePlus Ace 7 का मॉडल नंबर - PYF110 और OnePlus Ace 7 Pro का मॉडल नंबर - PMS110 है। हालांकि, इस लिस्टिंग में इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। इन स्मार्टफोन्स को इस महीने चीन में पेश किया जा सकता है।

Smartphones Price - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »