Asus ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

हैंडसेट निर्माता कंपनी असूस के Asus ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है।

Asus ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Asus ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

ख़ास बातें
  • दिसंबर 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है अपडेट
  • Asus ZenFone Max M2 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू
  • Asus ZenFone Max Pro M2 के तीन वेरिएंट हैं.
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी असूस के Asus ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। जे़नफोन मैक्स प्रो एम2 और जे़नफोन मैक्स एम2 को मिला यह अपडेट दिसंबर 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आएगा। ZenFone Max Pro M2 को मिला अपडेट ऑप्टिमाइज़ कैमरा इंटरफेस और टचस्क्रीन फर्मवेयर अपग्रेड के साथ आ रहा है। ZenFone Max M2 हैंडसेट में फ्रंट कैमरे के लिए इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट को जोड़ा गया है।

कुछ समय पहले जे़नफोन मैक्स प्रो एम2 और जे़नफोन मैक्स एम2 को नवंबर 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच अपडेट मिला था। याद करा दें कि, Asus ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 को कंपनी ने पिछले साल दिसंबर माह में लॉन्च किया था। जे़नफोन मैक्स प्रो एम2 को मिले नए अपडेट का फोटा वर्जन 15.2016.1812.179 है।


Asus ZenFone Max Pro M2 को मिले अपडेट के साथ ऑप्टिमाइज़ टेक्स्ट ट्रांसलेशन और एफएम रेडियो के लिए नॉयस रिडक्शन को बेहतर बनाया गया है। जे़नफोन मैक्स एम2  को मिले अपडेट का फोटा वर्जन 15.2016.1812.145 है। हैंडसेट को मिला अपडेट इंप्रूव फिंगरप्रिंट रजिस्ट्रेशन और ऑप्टिमाइज़ कैमरा परफॉर्मेंस के साथ आ रहा है।


आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ही हैंडसेट के लिए आया यह लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट दिसंबर 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आएगा। कंपनी ने बताया कि अपडेट को बैच बनाकर जारी किया गया है, इसका मतलब सभी यूजर्स तक अपडेट पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो सेटिंग्स मेन्यू में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।
 

Asus ZenFone Max Pro M2 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 (ज़ेडबी630केएल) स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2.5डी कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से लैस है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। रैम के तीन विकल्प हैं- 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम।

Asus ZenFone Max Pro M2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। रियर कैमरा सेटअप ईआईएस, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। ZenFone Max Pro M2 में फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर, 1.12 माइक्रॉन पिक्सल्स और एलईडी फ्लैश वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है।

इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। स्मार्टफोन के तीनों ही वेरिएंट 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। Asus ZenFone Max Pro M2 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 157.9x75.5x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम।
 

Asus ZenFone Max M2 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Asus ZenFone Max M2 (ZB632KL) स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो, 2.5डी कर्व्ड ग्लास और 430 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी और 4 जीबी रैम का विकल्प होंगे।

Asus ZenFone Max M2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप 4K वीडियो और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 स्मार्टफोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज। Asus ZenFone Max M2 के दोनों ही वेरिएंट 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर Asus ZenFone Max M2 का हिस्सा हैं। इस फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Asus ZenFone Max M2 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 158.41x76.28x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stock Android
  • Powerful SoC
  • Bright and crisp display
  • Corning Gorilla Glass 6
  • कमियां
  • Slow fingerprint scanner
  • Body smudges easily
  • Average cameras
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stock Android with promised updates
  • Good battery life
  • कमियां
  • Very poor low-light camera performance
  • Minor UI bugs
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  2. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  4. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  8. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  9. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  10. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »