Asus ZenFone Max Pro M2 और Xiaomi Redmi Note 6 Pro में कौन बेहतर?

असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम2 भारत में 11 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। भारत में यह हैंडसेट Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन को टक्कर देगा।

Asus ZenFone Max Pro M2 और Xiaomi Redmi Note 6 Pro में कौन बेहतर?

Asus ZenFone Max Pro M2 और Xiaomi Redmi Note 6 Pro में कौन बेहतर?

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस होगा Asus ZenFone Max Pro M2
  • Zenfone Max Pro M2 को 17,990 रूबल (करीब 19,200 रुपये) में लिस्ट किया गया
  • ZenFone Max Pro M2 में होगी 5000 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Asus ने गुरुवार को ZenFone Max Pro M2 को अपनी रूसी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया था। असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम2 को भारत में 11 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। Asus ZenFone Max Pro M2 में फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे, सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्रेडिएंट ग्लासी बैक पैनल के साथ डिस्प्ले नॉच होगा। भारतीय बाजार में Asus ब्रांड का यह स्मार्टफोन चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi के लेटेस्ट Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन को टक्कर देगा।

लोकप्रिय शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो का प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाला Asus ZenFone Max Pro M1 भी ग्राहकों द्वारा खासा पसंद किया गया है। मात्र 6 महीने में असूस ने 10 लाख ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 हैंडसेट बेचे हैं। इसी फोन का अपग्रेड है ZenFone Max Pro M2।
 

Asus Zenfone Max Pro M2 बनाम Xiaomi Redmi Note 6 Pro की कीमत

भारत में असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम2 का दाम क्या होगा, इस बात से तो पर्दा 11 दिसंबर को ही उठेगा। लिस्टिंग के मुताबिक, Asus Zenfone Max Pro M2 को 17,990 रूबल (करीब 19,000 रुपये) में लिस्ट किया गया है। दोनों ही फोन अभी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। ताज़ा लिस्टिंग से एक बार फिर पुराने दावों की पुष्टि हुई है। रूस में स्मार्टफोन केवल ब्लू रंग में मिलेगा। बता दें कि प्री-ऑर्डर बुकिंग करने वाले ग्राहकों को Asus द्वारा जेबीएल ट्यूनर स्पीकर और Asus FonMate हेडफोन फ्री दिया जा रहा है।

Xiaomi ने अपने Redmi Note 6 Pro के दो वेरिएंट भारतीय मार्केट में उतारे हैं। रेडमी नोट 6 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart, Mi.com और मी होम स्टोर में मिलता है। स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू, रेड और रोज़ गोल्ड रंग में उतारा गया है।
 

Asus Zenfone Max Pro M2 vs Xiaomi Redmi Note 6 Pro के स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले बात डिस्प्ले और प्रोसेसर की। दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलते हैं। असूस और शाओमी ब्रांड के यह हैंडसेट डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आते हैं। Zenfone Max Pro M2 हैंडसेट 6.3 इंच के एलसीडी डिस्प्ले तो वहीं Redmi Note 6 Pro में 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Asus स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर तो वहीं शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है।

अब बात रैम और स्टोरेज की। Zenfone Max Pro M2 को रूस में 4 जीबी रैम वेरिएंट में उतारा गया है तो वहीं रेडमी नोट 6 प्रो को भारत में  4 जीबी और 6 जीबी रैम में लॉन्च किया गया था। अब देखना यह होगा कि भारत में जे़नफोन मैक्स प्रो एम2 के कितने वेरिएंट उतारे जाते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन 64 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं, जिन्हें माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाना संभव है। संभव है कि भारतीय मार्केट में इस फोन का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी लाया जाए।

अब बात कैमरे की। ZenFone Max Pro M2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का। सेल्फी सेंसर 5 मेगापिक्सल का होगा। Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर का। रियर कैमरे डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है।

अब बात बैटरी और कनेक्टिविटी की। Asus ZenFone Max Pro M2 में बैटरी 5000 एमएएच की होगी। Redmi Note 6 Pro की बैटरी 4000 एमएएच की है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो दोनों ही स्मार्टफोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, यूएसबी ओटीजी, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11, जीपीएस और अन्य फीचर्स दिए गए हैं। असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम2 की लंबाई-चौड़ाई 157.90x75.50x8.50 मिलीमीटर तो वहीं Redmi Note 6 Pro का डाइमेंशन 157.91x76.38x8.26 मिलीमीटर है। सिक्योरिटी के लिए दोनों ही हैंडसेट के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 बनाम शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो

  असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)6.266.26
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल1080x2280 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइपगोरिल्ला ग्लास-
आस्पेक्ट रेशियो19:919:9
हार्डवेयर
प्रोसेसर1.95 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)2000-
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉटहांनहीं
कैमरा
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.25-micron) + 5-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल (f/1.9, 1.4-micron) + 5-मेगापिक्सल
रियर फ्लैशएलईडीहां
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)20-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.8-micron) + 2-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैशएलईडी-
रियर ऑटोफोकस-हां
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन-MIUI
कनेक्टिविटी
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट802.11 बी/जी/एन-
ब्लूटूथहांहां
एनएफसीनहींनहीं
माइक्रो यूएसबीहांहां
सिम की संख्या22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जीहांहां
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सेंसर
फेस अनलॉकहां-
फिंगरप्रिंट सेंसरहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटरहां-
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहां-
जायरोस्कोपहां-
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »