Asus ZenFone Max Pro M2 लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर लिस्ट

फ्लिपकार्ट पर असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के लिए लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। इस पेज पर ZenFone Max Pro M2 की बैटरी लाइफ, कैमरा और परफॉर्मेंस का टीज़र है।

Asus ZenFone Max Pro M2 लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर लिस्ट
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone Max Pro M2 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 होगा
  • एंड्रॉयड 8.1 ओरियो और 6 जीबी रैम हो सकते हैं ZenFone Max Pro M2 में
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आ सकता है असूस का यह फोन
विज्ञापन
Asus ZenFone Max Pro M1 के अपग्रेड Asus ZenFone Max Pro M2 को भारत में 11 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। हमें पहले से पता है कि ZenFone Max Pro M2 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर मिलेगा। बीते हफ्ते असूस इंडिया ने यह भी जानकारी दी थी कि फोन डिस्प्ले नॉच और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 के साथ आएगा। अब फ्लिपकार्ट पर असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के लिए लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। इस पेज पर ZenFone Max Pro M2 की बैटरी लाइफ, कैमरा और परफॉर्मेंस का टीज़र है।

फ्लिपकार्ट के वेबपेज के मुताबिक, Asus ZenFone Max Pro M2 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 होगा। फोन बेहद ही दमदार परफॉर्मेंस देगा जो अपने सेगमेंट के सबसे तेज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के ज़रिए संभव होगा। अफसोस की कंपनी ने प्रोसेसर के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन एक पुरानी रिपोर्ट में इस फोन के ZB631KL और ZB634KL वेरिएंट होने की बात सामने आई थी। पहले वाला मॉडल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस होने का दावा था। हालांकि, हालिया रिपोर्ट में डुअल कैमरा सेटअप होने की बात की गई है। अगर इस फोन की कीमत 13,999 रुपये से कम होती है तो इसी प्रोसेसर के साथ आने वाले Realme 2 Pro को मजबूत चुनौती मिलेगी।

Asus ZenFone Max Pro M2 की लिस्टिंग पेज से खुलासा हुआ है कि इसमें बेस्ट इन क्लास सोनी सेंसर होगा और यह खूबसूरत बोकेह और लो-लाइट फोटोग्राफी में मदद करेगा। आखिर में ZenFone Max Pro M2 की बैटरी के 2 से ज़्यादा दिन तक साथ देने का दावा किया गया है। इस दावे के आधार पर हम फोन 4000 एमएएच या उससे भी बड़ी बैटरी होने की उम्मीद कर सकते हैं। एक रिपोर्ट में 5000 एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया था।

वैसे, हमें Asus ZenFone Max Pro M2 के लॉन्च के लिए ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना है। 11 दिसंबर को इस स्मार्टफोन से पर्दा उठ जाएगा। लीक हुए स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिेएंट, 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप और 6 इंच डिस्प्ले होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा Asus ZenFone Max M2 भी सुर्खियों का हिस्सा रहा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stock Android
  • Powerful SoC
  • Bright and crisp display
  • Corning Gorilla Glass 6
  • कमियां
  • Slow fingerprint scanner
  • Body smudges easily
  • Average cameras
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »