Asus ZenFone Max Pro M1 आया नए अवतार में, जानें इसकी कीमत

असूस का लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन ZenFone Max Pro M1 अब एक नए रंग में मिलेगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 को अब ब्लू रंग में भी बेचा जाएगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 28 अगस्त 2018 11:34 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं
  • ZenFone Max Pro M1 अब तीन रंग में उपलब्ध होगा
  • ब्लू कलर वेरिएंट की बिक्री गुरुवार से शुरू होगी
असूस का लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन ZenFone Max Pro M1 अब एक नए रंग में मिलेगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 को अब ब्लू रंग में भी बेचा जाएगा। इस तरह से फोन के कुल तीन कलर वेरिएंट हो जाएंगे। अब तक Asus ZenFone Max Pro M1 मार्केट में ब्लैक व ग्रे रंग में उपलब्ध रहा है। बता दें कि इस फोन भारत में मई महीने में लॉन्च किया गया था। अहम खासियतों की बात करें तो Asus ZenFone Max Pro M1 स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप और 6 जीबी तक रैम के साथ आता है। लॉन्च ऑफर की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से ईएमआई में इस फोन को खरीदने पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। एक्सिस बैंक बज़ कार्ड के साथ भी 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा।
 

ZenFone Max Pro M1 के ब्लू कलर वेरिएंट की कीमत और उपलब्धता

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, ZenFone Max Pro M1 अब तीन रंग में उपलब्ध होगा। ये हैं डीपसी ब्लैक, ग्रे और ब्लू। ब्लू कलर वेरिएंट की बिक्री गुरुवार से शुरू होगी। असूस का यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जाता है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 14,999 रुपये में बेचा जाता है।



Asus ZenFone Max Pro M1 स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ZenFone Max Pro M1 के तीन वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। तीसरे वेरिेएंट में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।

अब बात इस फोन की एक और खासियत की। Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 के 6 जीबी रैम वेरिएंट का कैमरा सेटअप अलग है। इसमें 16 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप है और यह 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and construction quality
  • Vibrant screen
  • Great performance
  • Decent cameras
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Relatively disappointing battery life
  • Awkward camera app interface
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus ZenFone Max Pro M1
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  2. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
  3. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  4. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  2. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  3. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
  4. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  5. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
  8. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
  9. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
  10. Lenovo के 60 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, चार्जिंग केस में मिलता है डिस्प्ले, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.