Asus ZenFone Max Pro M1 को मिलेगा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट, जानें कब

Asus ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 को लॉन्च करने के साथ कंपनी ने इस बात की भी घोषणा कर दी है कि ZenFone Max Pro M1 को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलेगा।

Asus ZenFone Max Pro M1 को मिलेगा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट, जानें कब

Asus ZenFone Max Pro M1 को मिलेगा Android 9.0 Pie अपडेट

ख़ास बातें
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम1
  • ZenFone Max Pro M1 में हैं दो रियर कैमरे
  • 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है Asus ZenFone Max Pro M1
विज्ञापन
असूस ने आज नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान Asus ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 को लॉन्च करने के साथ इस बात की भी घोषणा कर दी है कि ZenFone Max Pro M1 को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलेगा। अब आपके जेहन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर अपडेट को कब तक जारी किया जाएगा। असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम1 स्मार्टफोन के लिए फरवरी 2019 में अपडेट को जारी किया जाएगा।

अपडेट एंड्रॉयड पाई फीचर्स और नए एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आएगा। पिछले महीने Asus ने घोषणा की थी कि जनवरी 2019 में ZenFone 5Z के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को जारी होगा। असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम1 और जे़नफोन 5जे़ड स्मार्टफोन को इस साल भारत में एंड्रॉयड ओरियो  के साथ लॉन्च किया गया था। असूस इंडिया मोबाइल बिजनेस के हेड दिनेश शर्मा ने लॉन्च इवेंट के दौरान बताया कि ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 को जनवरी में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलेगा। याद करा दें कि, Xiaomi Redmi Note 5 Pro को टक्कर देने के लिए इस साल अप्रैल में Asus ZenFone Max Pro M1 को लॉन्च किया गया था। Asus ने ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 के 3 जीबी व 4 जीबी रैम वेरिएंट के बाद इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट को भी भारतीय बाजार में उतारा है।

 

Asus ZenFone Max Pro M1 के स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।  ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, पावरफुल वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।

Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and construction quality
  • Vibrant screen
  • Great performance
  • Decent cameras
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Relatively disappointing battery life
  • Awkward camera app interface
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Stellar battery life
  • Competent rear camera
  • Vibrant display
  • कमियां
  • Iffy autofocus
  • Front camera isn't much of an upgrade
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JioHome का क्रिकेट ऑफर, हाई क्वालिटी में देखें ICC T20 वर्ल्ड कप, साथ में 1457 रुपये के फायदे बिलकुल फ्री
  2. Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. 9,154 रुपये सस्ता मिल रहा Xiaomi का 6200mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड
  5. Vivo X300 FE में मिल सकते हैं RAM और स्टोरेज के 2 वेरिएंट
  6. Pixel 10a भारत में लॉन्च: 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन को 7 साल तक मिलेंगे OS अपडेट्स! जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy S26 के लॉन्च से पहले धमाका! प्री-रिजर्वेशन के साथ Rs 50 हजार तक जीतने का मौका
  8. अब AI से बातचीत करके बनेगा ट्रिप प्लान, MakeMyTrip और OpenAI ने मिलाया हाथ
  9. Tecno Camon 50, Camon 50 Pro लॉन्च हुए 50MP कैमरा, 6150mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. इंटरनेशनल टेक कंपनियों को करना होगा भारत के संविधान का पालन, सरकार ने दी हिदायत 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »