Asus ZenFone Max Pro M1 को मिल रहा है यह अहम सिक्योरिटी अपडेट

इसमें कोई दो राय नहीं है कि हाल के दिनों में Asus का सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन Asus ZenFone Max Pro M1 रहा है। अच्छी बात यह है कि Asus नियमित तौर पर इस फोन के लिए सपोर्ट जारी कर रही है।

Asus ZenFone Max Pro M1 को मिल रहा है यह अहम सिक्योरिटी अपडेट
ख़ास बातें
  • ZenFone Max Pro M1 को जल्द ही एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलेगा
  • जनवरी 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलना शुरू
  • ZenFone Max Pro M1 को हाल ही में सस्ता किया गया था
विज्ञापन
इसमें कोई दो राय नहीं है कि हाल के दिनों में Asus का सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन Asus ZenFone Max Pro M1 रहा है। अच्छी बात यह है कि Asus नियमित तौर पर इस फोन के लिए सपोर्ट जारी कर रही है। अब इस फोन के लिए नया फर्मवेयर ओवर द एयर (FOTA) अपडेट ज़ारी किया है। यह जनवरी 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और स्मार्टफोन के लिए स्टेब्लिटी लेकर आता है। Asus ने जानकारी दी है कि इस अपडेट को फेज़ के आधार पर रिलीज किया जाएगा। अगर आपके स्मार्टफोन को यह अपडेट नहीं मिला है तो थोड़ा इंतज़ार कर लें।

Asus ZenFone Max Pro M1 के लिए ज़ारी किया गया यह अपडेट पुराने वर्ज़न की तुलना में कोई बदलाव लेकर नहीं आता है, लेकिन यह बेहद ही अहम है। सबसे अहम है कि जनवरी 2019 का सिक्योरिटी पैच है। यह सिस्टम को और सिक्योर बनाता है। अपडेट के बारे में सिस्टम स्टेब्लिटी को और बेहतर करने का दावा है।

Asus ZenFone Max Pro M1 के लिए जारी हुआ यह अपडेट FOTA वर्ज़न ‘OPM1.WW_Phone-15.2016.1811.338-20181206' के साथ आता है। फोन में यूज़र अब भी एंड्रॉयड ओरियो ही इस्तेमाल करते रहेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हैंडसेट को फरवरी महीने में Android 9.0 Pie अपडेट दिया जाएगा।


Asus ZenFone Max Pro M1 स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ZenFone Max Pro M1 के तीन वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। तीसरे वेरिेएंट में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।

अब बात इस फोन की एक और खासियत की। Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 के 6 जीबी रैम वेरिएंट का कैमरा सेटअप अलग है। इसमें 16 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप है और यह 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and construction quality
  • Vibrant screen
  • Great performance
  • Decent cameras
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Relatively disappointing battery life
  • Awkward camera app interface
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Stellar battery life
  • Competent rear camera
  • Vibrant display
  • कमियां
  • Iffy autofocus
  • Front camera isn't much of an upgrade
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  2. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  5. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  6. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  7. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  9. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »