8,999 रुपये वाला Asus ZenFone Max M1 इस सेगमेंट का बेस्ट डिवाइस है? आइए जानते हैं...
![]()
![]()
![]()
Tap to see full-sized Asus ZenFone Max M1 के कैमरा सैंपल
मैक्स एम1 से दिन की रोशनी में ली गईं तस्वीरें अच्छी आईं। लेकिन कम रोशनी में परफॉर्मेंस में गिरावट देखने को मिली। डेलाइट में कैमरे ने हमारे मन मुताबिक फोकस लॉक किया। दूर के ऑब्जेक्ट में डिटेल और शार्पनेस की कमी थी। मैक्स एम1 ने कुछ बेहतरीन मैक्रोज़ शॉट लिए। सब्जेक्ट और बैकग्राउंड के बीच सेपरेशन बढ़िया था। एचडीआर मोड को मैनुअल इनेबल करना पड़ता है। ब्राइट परिस्थितियों में यह मोड बेहतर तस्वीरें लेने में मदद करता है। HDR शॉट बेहतर आए, लेकिन Max M1 ने हमें शॉट लेने के बाद इंतज़ार करने के लिए मजबूर किया। आप फ्रंट और रियर कैमरे से पोर्ट्रेट शॉट ले पाएंगे। लेकिन एज डिटेक्शन औसत से भी कमज़ोर है।
कम रोशनी में Max M1 डिटेल कैपचर नहीं कर पाता। इसमें नॉयज़ रिडक्शन बेहद ही आक्रामक है जिस वजह से फिल्टर जैसा इफेक्ट आता है। आप मैक्स एम1 के दोनों ही कैमरों से 1080 पिक्सल तक के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। कोई स्टेबलाइज़ेशन नहीं उपलब्ध है, ऐसे में आपको वीडियो रिकॉर्ड करते वक्त हाथों को बेहद ही स्थिर रखना होगा।
हमारा फैसला
Asus ने अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में Asus ZenFone Max Pro M1 और Asus ZenFone 5Z जैसे दो मजबूत फोन मार्केट में उतारे हैं। लेकिन असूस ज़ेनफोन मैक्स एम1 उतनी मजबूत दावेदारी नहीं पेश करता। पुराना हो चला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 इस प्राइस रेंज वाले बाकी फोन में इस्तेमाल किए गए प्रोसेसर की तुलना में काफी धीमा है।
बैटरी लाइफ, असूस ज़ेनफोन मैक्स एम1 के पक्ष में जाती है। 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी के कारण फोन को करीब डेढ़ दिन तक चार्ज करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। अगर बैटरी लाइफ आपके लिए सबसे अहम है तो मैक्स एम1 एक अच्छा विकल्प है। खासकर त्योहारी सीज़न में, जहां इस हैंडसेट को छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च