• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Asus ZenFone Live L1 बजट स्मार्टफोन में है फुलव्यू डिस्प्ले, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Asus ZenFone Live L1 बजट स्मार्टफोन में है फुलव्यू डिस्प्ले, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन लाइव एल1 की कीमत करीब 6,700 रुपये है। यह दाम 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को इंडोनेशियाई मार्केट में करीब 8,150 रुपये में बेचा जाएगा।

Asus ZenFone Live L1 बजट स्मार्टफोन में है फुलव्यू डिस्प्ले, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • ZenFone Live L1 एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ज़ेनयूआई 5.0 पर चलता है
  • Asus ZenFone Live L1 का एक एंड्रॉयड गो वर्ज़न भी है
  • असूस ज़ेनफोन लाइव एल1 की कीमत करीब 6,700 रुपये है
विज्ञापन
Asus ZenFone Live L1 को इंडोनेशिया में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। ZenFone Live L1 के एंड्रॉयड गो वर्ज़न के बारे में इस महीने पहले ही जानकारी दी गई थी। यह एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है और यह आउट ऑफ बॉक्स फाइल्स गो, गूगल गो और मैप्स गो जैसे गूगल ऐप्स के साथ आता है। एंड्रॉयड गो वर्ज़न से उलट नए ज़ेनफोन लाइव एल1 में एंड्रॉयड ओरियो के ऊपर कस्टम ज़ेनयूआई है। स्मार्टफोन के दो वेरिएंट हैं और यह मिडनाइट ब्लैक, शिमर गोल्ड, रोज़ पिंक और स्पेस ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।
 

Asus ZenFone Live L1 कीमत

असूस ज़ेनफोन लाइव एल1 की कीमत करीब 6,700 रुपये है। यह दाम 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को इंडोनेशियाई मार्केट में करीब 8,150 रुपये में बेचा जाएगा। गौर करने वाली बात है कि हैंडसेट के एंड्रॉयड गो वर्ज़न की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। पहले माना जा रहा था कि इसकी कीमत 7,200 रुपये के आसपास होगी।
 

Asus ZenFone Live L1 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Asus ZenFone Live L1 (ज़ेडए550केएल) एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ज़ेनयूआई 5.0 पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) फुलव्यू आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम का विकल्प दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ZenFone Live L1 का एंड्रॉयड गो वर्ज़न 1 जीबी रैम के साथ आता है। इस फोन के पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.4 है।

Asus ने ज़ेनफोन लाइव एल1 की स्टोरेज के दो विकल्प दिए हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में यूज़र 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो हैंडसेट में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी सपोर्ट मौज़ूद है। स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.26x71.77x8.15 मिलीमीटर है और वज़न 140 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Android Go, Android Oreo Go edition, Android Oreo, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »