18:9 डिस्प्ले वाला पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Asus ZenFone Live L1 लॉन्च

Asus ZenFone Live L1 एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन से पर्दा उठ गया है। लेकिन हैंडसेट 17 मई को इंडोनेशिया में लॉन्च होगा।

18:9 डिस्प्ले वाला पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Asus ZenFone Live L1 लॉन्च

Asus ZenFone Live L1 लॉन्च

विज्ञापन
Asus ZenFone Live L1 एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन से पर्दा उठ गया है। लेकिन हैंडसेट 17 मई को इंडोनेशिया में लॉन्च होगा। इसी के साथ ही  ZenFone 5 को भी लॉन्च किया जाएगा। प्रमुख फीचर की बात करें तो  ZenFone Live L1 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो गो एडिशन पर चलेगा। इसमें यूज़र को मिलेगा फेस अनलॉक, 18:9 फुल व्यू डिस्प्ले, ट्रिपल सिम स्लॉट फीचर। यह पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन होगा, जिसमें 18:9 डिस्प्ले दिया जा रहा है। हैंडसेट में 1 जीबी रैम दिए जाएंगे। साथ ही एंड्रॉयड गो समेत मैप्स गो, गूगल गो और फाइल्स गो जैसे ऐप इसमें इनबिल्ट मिलेंगे।

आधिकारिक कीमत और उपलब्धता की जानकारी हीं दी गई है। इंडोनेशिया की जानकारी गैजेट्रेन के हवाले से मिली है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसकी कीमत 1.5 मिलियन आईडीआर (तकरीबन 7,200 रुपये) होगी। इसके पिंक, ब्लैक, व्हाइट और ब्लू वेरिएंट लॉन्च होंगे।
 
asus
 

Asus ZenFone Live L1 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Asus ZenFone Live L1 एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा,  जिसके टॉप में ज़ेनयूआई 5.0 दिया जाएगा। फोन में 5.45 इंच का एचडी प्लस आईपीएस, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले होगा। इसमें क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर काम करेगा। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ होगी। फोन में 1 जीबी व 2 जीबी रैम विकल्प होंगे। साथ देगा एड्रेनो 308 जीपीयू।

कैमरा डिपार्टमेंट में Asus ZenFone Live L1 लेकर आया है 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, जिसमें फ्लैश भी है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 16 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज होगा। इसे 2 टीबी तक बढ़ाना संभव है। स्मार्टफोन को पावर देगी 3000 एमएएच की बैटरी।

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में है 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ , माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, ओटीजी सपोर्ट है। हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेसर भी है। इससे पहले असूस मिड-रेंज फोन में ZenFone Max Pro M1 उतार चुकी है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के स्टॉक वर्ज़न पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18:9 दिया गया है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  2. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  3. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  4. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  5. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  6. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  7. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  8. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  9. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
  10. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »