Asus Zenfone 8 Pro के बाद अब Zenfone 8 Mini को मिला सर्टिफिकेशन, जल्द होगा भारत में लॉन्च!

Asus ZenFone 8 Mini को लेकर माना जा रहा है कि यह 5.9 इंच डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होगा। इसके अलावा, यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 16 जीबी रैम मौजूद होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 5 मई 2021 17:11 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 8 सीरीज़ ग्लोबली 12 मई को होगी लॉन्च
  • मिनी के अतिरिक्त सीरीज़ में शामिल होंगे ZenFone 8 और ZenFone 8 Pro फोन
  • सभी फोन में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर

Asus ZenFone 8 Mini में मिल सकती है 4,000 एमएएच की बैटरी

Asus ZenFone 8 Mini स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा, जिसके संकेत कथित ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) लिस्टिंग से मिले हैं। यह स्मार्टफोन Asus ZenFone 8 सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है, जिसमें वनीला ZenFone 8 और ZenFone 8 Pro स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। एक दिन पहले कथित रूप से असूस ज़ेनफोन 8 प्रो फोन को बीआईएस सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था, वहीं अब मिनी वेरिएंट भी वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। आपको बता दें, ज़ेनफोन 8 सीरीज़ ग्लोबली 12 मई को लॉन्च होगी। हालांकि, फिलहाल इसकी भारत लॉन्च तारीख साफ नहीं हुई है। पुरानी रिपोर्ट से इशारा मिलता था कि इस सीरीज़ के सभी स्मार्टफोन्स क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं।

@the_tech_guy) नामक टिप्सटर ने ट्विटर पर एक लिस्ट पोस्ट की है, इस लिस्ट में मॉडल नंबर ASUS_I006D देखा जा सकता है। पिछली रिपोर्ट्स की मानें, तो यह मॉडल नंबर Asus ZenFone 8 Mini से जुड़ा हुआ है। इससे पहले यह मॉडल नंबर गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हो चुका है। लिस्टिंग से खुलासा हुआ था कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 16 जीबी रैम मौजूद होगी। वहीं, अब लेटेस्ट लीक में यह फोन कथित रूप से BIS लिस्टिंग पर पर लिस्ट हुआ है, जिससे सीधे संकेत मिलते हैं कि यह फोन ग्लोबल लॉन्च के बाद भारत में भी दस्तक देने वाला है। हालांकि, अभी फोन के भारत लॉन्च तारीख से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि कल इसी टिप्सटर ने जानकारी दी थी कि सीरीज़ का Asus ZenFone 8 Pro स्मार्टफोन भी कथित रूप से BIS पर लिस्ट हुआ था। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि असूस ज़ेनफोन 8 प्रो और असूस जेनफोन 8 मिनी स्मार्टफोन यकिनन ही भारत में लेकर आए जाएंगे।

आपको बता दें, Asus ZenFone 8 Mini को लेकर माना जा रहा है कि यह 5.9 इंच डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होगा। इसके अलावा, यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 16 जीबी रैम मौजूद होगा। साथ ही फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा, जिसका खुलासा TUV SUD सर्टिफिकेशन से हुआ है।
Advertisement

यह सीरीज़ 12 मई को ग्लोबली वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च की जाएगी, यह इवेंट 7pm CEST (भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे) शुरू होगा।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.