Asus ZenFone 6 के स्पेसिफिकेशन का पता चला, डिजाइन की भी मिली झलक

Asus ZenFone 6: आधिकारिक लॉन्च से पहले असूस जे़नफोन 6 को FCC साइट पर लिस्ट किया गया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2019 13:13 IST
ख़ास बातें
  • FCC वेबसाइट पर लिस्ट हुआ Asus ZenFone 6
  • असूस जे़नफोन 6 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर
  • ZenFone 6 में हो सकते हैं दो रियर कैमरे और फिंगरप्रिंट सेंसर

Asus ZenFone 6 के स्पेसिफिकेशन का पता चला, डिजाइन की भी मिली झलक

Photo Credit: FCC

असूस जे़नफोन 6 (Asus ZenFone 6) से 16 मई को पर्दा उठ सकता है। आधिकारिक लॉन्च से पहले Asus ZenFone 6 को फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन (FCC) साइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से इस बात का पता चला है कि Asus ZenFone 6 फोन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, डुअल-सिम स्लॉट और इंटीग्रेट डुअल कैमरा है। Asus ZenFone 6 के रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) भी हाल ही में लीक हुए थे। असूस जे़नफोन 6 का कम से कम एक वेरिएंट अनोखे डुअल-स्लाइडर डिजाइन के साथ आ सकता है।

Asus ZenFone 6 को एफसीसी (FCC) सर्टिफिकेशन मिल गया है और एक दस्तावेज़ में इस बात का जिक्र है कि फोन एसएम8150 बेसबैंड प्रोसेसर के साथ आ सकता है, इसका मतलब यह स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। एफसीसी लिस्टिंग ने डिवाइस के स्केमैटिक को भी शेयर किया है जिससे इस बात का पता चलता है कि फोन के बीच में डुअल कैमरा सेटअप और बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

लेबल से इस बात का भी पता चला है कि ZenFone 5Z की तरह ZenFone 6 फोन भी 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा दो आईएमईआई नंबर दिख रहे हैं जो इस बात का संकेत दे रहे हैं कि फोन में डुअल-सिम स्लॉट हो सकता है।

असूस जे़नफोन 6 (Asus ZenFone 6) में नॉचलेस और होल-लेस डिस्प्ले स्क्रीन हो सकती है। हाल ही में सामने आई एंटूटू लिस्टिंग से इस बात का पता चला था कि यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie), स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 640 जीपीयू, 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आ सकता है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है जिससे इस बात का संकेत मिलता है कि इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 हो सकता है।
Advertisement

असूस डिजाइनर ने हाल ही में ZenFone 6 के कॉन्सेप्ट रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) को शेयर किया था जिससे इस बात का संकेत मिला था कि यह फोन डुअल-स्लाइडर डिजाइन के साथ आ सकता है। असूस जे़नफोन 6 से पर्दा 16 मई को उठ सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 855

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.