Asus 6Z को मिला जियो वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट

Asus 6Z को मार्च 2020 का सिक्योरिटी पैच तो मिला ही है। अब फोन रिलायंस जियो वाई-फाई कॉलिंग को भी सपोर्ट करता है।

Asus 6Z को मिला जियो वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट
ख़ास बातें
  • Asus 6Z को अपडेट मिलने की जानकारी Asus ZenTalk पर दी गई
  • नए सॉफ्टवेयर अपडेट को असूस फोरम से भी डाउनलोड किया जा सकता है
  • Asus 6Z को मिला अपडेट सिस्टम स्टेब्लिटी को ऑप्टिमाइज़ करता है
विज्ञापन
Asus 6Z फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारत में बीते साल मई महीने में अनोखे मोटोराइज़्ड कैमरे के साथ लॉन्च किया गया था। असूस 6ज़ेड (Asus Zenfone 6) को बीते साल नवंबर में ही एंड्रॉयड 10 अपडेट मिला था। अब फोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट मिल रहा है जिसका फर्मवेयर वर्ज़न 17.1810.2003.144 है। यह अपडेट अपने साथ मार्च 2020 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और जियो वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट लेकर आता है। अपडेट को ओवर द एयर रिलीज किया गया है। इसे Asus के ज़ेनटॉक फोरम से मैनुअली भी डाउनलोड किया जा सकता है।

असूस 6ज़ेड को मार्च 2020 का सिक्योरिटी पैच तो मिला ही है। अब फोन रिलायंस जियो वाई-फाई कॉलिंग को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा एक पॉप-अप कंफर्मेशन डायलॉग को भी जोड़ा गया है। यह किसी थर्ड पार्टी ऐप द्वारा बैकग्राउंड में फ्रंट कैमरा का एक्सेस मांगने पर एक्टिव होगा। इनके अलावा Asus 6Z को मिला अपडेट सिस्टम स्टेब्लिटी को ऑप्टिमाइज़ करता है। ये सारी जानकारियां कंपनी द्वारा ज़ारी किए गए चेंजलॉग से मिली हैं।

Asus 6Z को अपडेट मिलने की जानकारी Asus ZenTalk पर दी गई है जो असूस यूज़र्स के लिए आधिकारिक फोरम है। लिस्टिंग से पता चला है कि अपडेट को बीते सोमवार को रिलीज किया गया।

असूस 6ज़ेड यूज़र्स सॉफ्टवेयर अपडेट की उपलब्धता की जांच सेटिंग्स में जाकर सिस्टम अपडेट्स को खोलकर कर सकते हैं। नए सॉफ्टवेयर अपडेट को असूस फोरम से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

याद रहे कि असूस 6ज़ेड को बीते साल मई महीने में फ्लैगशिप हैंडसेट के तौर पर उतारा गया था। इस फोन को बीते साल नवंबर में ही Android 10 अपडेट भी मिला था।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Asus 6Z, Asus Zenfone 6
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  2. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  5. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  6. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  7. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  8. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  9. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  10. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »