Asus ZenFone 6 को मिला वाई-फाई सर्टिफिकेशन, स्पेसिफिकेशन आए सामने

आधिकारिक लॉन्च से पहले Asus ZenFone 6 को कथित रूप से वाई-फाई एलायंस से सर्टिफिकेशन मिल गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 मार्च 2019 18:00 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone फोन का मॉडल नंबर है ASUS_I01WD
  • असूस का आगामी फोन हो सकता है ZenFone 6
  • ZenFone 6 एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ हो सकता है लॉन्च

Asus ZenFone 6 को मिला वाई-फाई सर्टिफिकेशन, स्पेसिफिकेशन आए सामने

हैंडसेट निर्माता कंपनी Asus का आगामी स्मार्टफोन असूस जे़नफोन 6 (Asus ZenFone 6) 16 मई को लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले Asus ZenFone 6 को कथित रूप से वाई-फाई एलायंस से सर्टिफिकेशन मिल गया है। Asus ZenFone 6 का मॉडल नंबर है ASUS_I01WD। वाई-फाई एलायंस वेबसाइट पर लिस्टिंग से इस बात का पता चला है कि असूस जे़नफोन 6 (Asus ZenFone 6) फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई (Android 9.0 ) आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है।

इसके अलावा डुअल-बैंड वाई-फाई कनेक्टिविटी को भी हाइलाइट किया गया है। पुरानी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र था कि ZenFone 6 ऑफ-सेंटर डिस्प्ले नॉच और तीन रियर कैमरों के साथ आ सकता है। ऐसा भी कहा जा रहा था कि Asus का फ्लैगशिप फोन बेज़ल-लेस डिस्प्ले के साथ आ सकता है। असूस जे़नफोन 6 (Asus ZenFone 6) को वाई-फाई एलायंस वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
 

Photo Credit: Wi-Fi Alliance

गौर करने वाली बात यह है कि वाई-फाई एलायंस वेबसाइट पर Asus फोन के नाम का जिक्र नहीं है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह ZenFone 6 स्मार्टफोन हो सकता है। पिछले महीने एक विज्ञापन से ZenFone 6-सीरीज़ के लॉन्च के बारे में पता चला था। विज्ञापन से यह बात कंफर्म हो गई थी कि जे़नफोन 6 को स्पेन के वालेंसिया शहर में 16 मई को लॉन्च किया जाएगा। विज्ञापन में दिख रहे स्मार्टफोन की रूपरेखा से इस बात का पता चलता है कि कंपनी का आगामी फोन बेज़ल-लेस डिजाइन के साथ उतारा जा सकता है।

ZenFone 6-सीरीज़ के कई मॉडल हो सकते हैं। इसका फ्लैगशिप मॉडल स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस हो सकता है। कुछ समय पहले लीक हुई तस्वीर में ZenFone 6 का ऑफसेट डिस्प्ले नॉच की झलक देखने को मिली थी। इन दिनों आमतौर पर देखे जाने वाले नॉच डिजाइन से यह थोड़ा हटके होगा। ZenFone 6 से संबंधित डिटेल्स को फिलहाल Asus ने कंफर्म नहीं किया है। हमारे पास सुनिश्चित कंफर्मेशन नहीं है कि वाई-फाई एलायंस पर सामने आए मॉडल का संबंध असूस के आगामी फ्लैगशिप से है या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asus ZenFone 6, Asus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hitachi Cooling & Heating 2026 AC भारत में हुए लॉन्च, 5 साल तक की वारंटी, स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील
  2. Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका
  3. Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. Oppo Find X10 में होगी 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा!
  5. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले सप्ताह होंगे भारत में लॉन्च, 8,000mAh तक की बैटरी
  6. Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
  7. Samsung देगी Meta, Apple को टक्कर? ला रही AI स्मार्ट ग्लासेस!
  8. सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी खरीदारी, Strategy ने खरीदे 3,200 से ज्यादा बिटकॉइन
  9. Google से मिनटों में ढूंढें खोया हुआ फोन, नुकसान से तुरंत होगा बचाव, जानें आसान तरीका
  10. Tecno Spark 50 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.