Asus ZenFone 6 की कीमत लॉन्च से पहले लीक

Asus ZenFone 6: आधिकारिक लॉन्च से पहले असूस ज़ेनफोन 6 स्मार्टफोन की कीमत लीक हो गई है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 8 मई 2019 10:46 IST
ख़ास बातें
  • ZenFone 6 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर
  • 16 मई को लॉन्च किया जाएगा Asus ZenFone 6
  • ZenFone 6 की कीमत हुई लीक, जानें

Asus ZenFone 6 की कीमत लॉन्च से पहले लीक

Photo Credit: Twitter/Asus

हैंडसेट निर्माता कंपनी असूस (Asus) अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन असूस ज़ेनफोन 6 (ZenFone 6) पर काम कर रही है। Asus ZenFone 6 स्मार्टफोन को इस माह 16 मई को स्पेन में लॉन्च किया जाना है। आधिकारिक लॉन्च से पहले Asus ZenFone 6 स्मार्टफोन की कीमत लीक हो गई है। असूस ज़ेनफोन 6 (ZenFone 6) से संबंधित अब तक कई लीक सामने आ चुके हैं। इतना ही नहीं, आधिकारिक टीज़र भी सामने आ चुके हैं, इन टीज़र से इस बात का पता चलता है कि Asus ब्रांड का असूस ज़ेनफोन 6 स्मार्टफोन बिना बेज़ल और बिना नॉच वाले डिजाइन के साथ उतारा जा सकता है।

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, असूस ज़ेनफोन 6 के तीन वेरिएंट हैं, ताइवान में इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 ताइवानी डॉलर (लगभग 44,880 रुपये)। 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,990 ताइवानी डॉलर (लगभग 53,862 रुपये)। वहीं इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 29,990 ताइवानी डॉलर (लगभग 67,333 रुपये) हो सकती है।

Asus ने हाल ही में अपने नए ZenFone हैंडसेट का टीज़र ज़ारी किया था। Asus के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए टीज़र में असूस ज़ेनफोन 6 का बिना बेज़ल वाला डिज़ाइन नज़र आ रहा था। ZenFone 6 के टीज़र में इस्तेमाल किया गया टैगलाइन "Defy Ordinary", इससे अलग डिज़ाइन की ओर इशारा करता है। टीज़र को देखने से पता चलता है कि जे़नफोन 6 में दिए छोटे ईयरपीस को डिस्प्ले और स्मार्टफोन के फ्रेम के बीच जगह मिली है।

हाल ही में सामने आए रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) इस बात का संकेत दे रहे हैं कि ZenFone 6 में डुअल स्लाइडर डिज़ाइन के साथ डुअल फ्रंट और रियर कैमरे हो सकते हैं। लेकिन यह डिज़ाइन जे़नफोन 6 के 5जी वेरिएंट का हो सकता है।

आधिकारिक लॉन्च से पहले Asus ZenFone 6 को यूएस फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन (FCC) साइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है। लिस्टिंग से इस बात का पता चला था कि असूस ज़ेनफोन 6 फोन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया जा सकता है। असूस ब्रांड के इस फोन को एंटूटू पर भी लिस्ट किया गया था जिससे इस बात का पता चला था कि यह डिवाइस एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie), 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस हो सकता है।
Advertisement

Asus ZenFone 6 को 16 मई को स्पेन में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया जाएगा तो ऐसे में फोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए आपको अधिक इंतज़ार नहीं करना होगा।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 855

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asus, Asus ZenFone 6
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  2. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  3. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  4. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  5. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  6. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  8. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  9. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  10. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.