Asus ZenFone 4 स्मार्टफोन 19 अगस्त को होगा लॉन्च

असूस अपनी ज़ेनफोन सीरीज़ में नई जेनरेशन के स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। असूस ने फिलीपींस में होने वाले ज़ेनफोन 4 सीरीज़ के लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू कर दिए हैं। असूस ज़ेनफोन 4 सीरीज़ की घोषणा 19 अगस्त को होगी।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 अगस्त 2017 11:06 IST
ख़ास बातें
  • असूस फिलीपींस में 19 अगस्त को एक इवेंट आयोजित कर रही है
  • इस इवेंट में असूस ज़ेनफोन 4 लॉन्च किया जाएगा
  • कंपनी पहले ही असूस ज़ेनफोन 4 मैक्स लॉन्च कर चुकी है
असूस अपनी ज़ेनफोन सीरीज़ में नई जेनरेशन के स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। असूस ने फिलीपींस में होने वाले ज़ेनफोन 4 सीरीज़ के लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू कर दिए हैं। Asus ZenFone 4 सीरीज़ की घोषणा 19 अगस्त को होगी। प्रोमो तस्वीर से पुष्टि होती है कि ज़ेनफोन 4 में एक डुअल कैमरा सेटअप होगा।

ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी असूस ने कुछ दिन पहले ही रूस में ज़ेनफोन 4 का एक वेरिएंट ज़ेनफोन 4 मैक्स लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में भी एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसलिए हो सकता है कि फिलीपींस में आयोजित होने वाले इवेंट में कंपनी असूस ज़ेनफोन 4 मैक्स वेरिएंट को लॉन्च करे या इसके दूसरे वेरिएंट। इस बारे में सभी जानकारी के लिए फिलीपींस में होने वाले इवेंट का इंतज़ार करना होगा। इवेंट इनवाइट और प्रोमो तस्वीर को सबसे पहले एंड्रॉयड पुलिस ने सार्वजनिक किया।
 

ससे पहले कंपनी ने पिछले साल मई में असूस ज़ेनफोन 3, असूस ज़ेनफोन 3 डीलक्स और असूस ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा लॉन्च किए थे। इन स्मार्टफोन को ताइपेई में आयोजित ज़ेन्वोल्यूशन इवेंट में पेश किया गया था। इस साल, ज़ेनफोपन 4 वेरिएंट के बारे में कई बार लीक में जानकारी सामने आ चुकी है, लेकिन अभी तक कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, जबकि तीसरी तिमाही भी लगभग आधी बीत चुकी है। जैसा कि हमने बताया कि ज़ेनफोन 4 मैक्स को अभी सिर्फ रूस में पेश किया गया है।

ज़ेनफोन 4 सीरीज़ में कम से कम पांच वेरिएंट लॉन्च होने का खुलासा हुआ है- Asus ZenFone 4 (ZE554KL), Asus ZenFone 4 Max (ZC554KL), Asus ZenFone 4 Pro (Z01GD), Asus ZenFone 4 Selfie (Z01M), और Asus ZenFone 4V (V520KL/A006। असूस ज़ेनफोन 4 के ओरिजिनल वेरिएंट को दो रैम/स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया था। असूस ज़ेनफोन 4 प्रो वेरिएंट इनमें नया है और यह सबसे प्रीमियम वेरिएंट भी हो सकता है।
Advertisement

असूस ज़ेनफोन 4वी को इससे पहले वेरिज़ॉन एक्सक्लूसिव वेरिएंट बताया जा रहा था। असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी की बात करें , तो इसे ज़ेड01एम मॉडल नाम से लिस्ट किया गया है और इसके एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने की उम्मीद है। इस फोन में एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, एक स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, एड्रेनो 506 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज होने की उम्मीद है। सेल्फी के लिए ख़ासतौर पर बनाए गए इस स्मार्टफोन में एक 16 मेगापिक्सल का रियर व 12 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर हो सकता है। दोनों कैमरों में 4के सपोर्ट होने की उम्मीद है।
Advertisement

असूस ज़ेनफोन 4 सीरीज़ स्मार्टफोन को जुलाई में रिलीज़ किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब 19 अगस्त की पुष्टि हुई है और देखना होगा कि फिलीपींस में कितने वेरिएंट से पर्दा उठता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.