Asus ZenFone 4 सीरीज़ को यूरोप में 21 सितंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद

असूस 21 सितंबर को रोम में एक इवेंट आयोजित करेगी। इसके लिए मीडिया को इनवाइट भेजे जाने लगे हैं। उम्मीद है कि कंपनी इस इवेंट में Asus ZenFone 4 सीरीज़ से पर्दा उठाएगी। ZenFone स्मार्टफोन के बारे में कई बार जानकारियां सामने आ चुकी हैं।

Asus ZenFone 4 सीरीज़ को यूरोप में 21 सितंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद
ख़ास बातें
  • असूस 21 सितंबर को रोम में एक इवेंट आयोजित करेगी
  • कंपनी इस इवेंट में Asus ZenFone 4 सीरीज़ से पर्दा उठाएगी
  • ZenFone स्मार्टफोन के बारे में कई बार जानकारियां सामने आ चुकी हैं
विज्ञापन
असूस 21 सितंबर को रोम में एक इवेंट आयोजित करेगी। इसके लिए मीडिया को इनवाइट भेजे जाने लगे हैं। उम्मीद है कि कंपनी इस इवेंट में Asus ZenFone 4 सीरीज़ से पर्दा उठाएगी। ZenFone स्मार्टफोन के बारे में कई बार जानकारियां सामने आ चुकी हैं। यूरोपीय मार्केट के लिए भेजे गए इनवाइट से इस सीरीज़ के जल्द ही आने की पुष्टि होती है।

टिप्सटर रोलांड क्वांट ने लॉन्च के बारे में ट्वीट किया, लेकिन बाद में उस ट्वीट को डिलीट कर दिया। इनवाइट में इस्तेमाल की गई तस्वीर में दो स्मार्टफोन ‘V’ के आकार में दिखाया गया है। और इसमें "take a walk on the wide side" टैगलाइन का इस्तेमाल हुआ है। जीएसएमअरिना की रिपोर्ट में कहा गया है कि संभवतः कंपनी असूस ज़ेनफोन 4 के वाइड एंगल कैमरा क्षमता की प्रमोट कर रही है।

ZenFone 4 सीरीज़ के कम से कम पांच वेरिएंट होंगे- Asus ZenFone 4 (ZE554KL), Asus ZenFone 4 Max (ZC554KL), Asus ZenFone 4 Pro (Z01GD), Asus ZenFone 4 Selfie (Z01M) और Asus ZenFone 4V (V520KL/A006)। हाल ही में इन स्मार्टफोन को जुलाई में लॉन्च किए जाने की खबर आई थी। कयास तो ऐसे भी लगाए जा रहे हैं कि असूस ज़ेनफोन 4 चुनिंदा मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जाएगा। और यूरोपीय मार्केट में सितंबर में लॉन्च किया जाएगा।

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि कंपनी इस इवेंट में सभी पांच स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। कयास तो लगाए जा रहे हैं कि 'v' चिन्ह का इस्तेमाल ZenFone 4V के लॉन्च को लेकर है।

असूस ज़ेनफोन 4 के वास्तविक मॉडल को दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। असूस ज़ेनफोन 4 प्रो मॉडल इस सीरीज़ का सबसे प्रीमियम हैंडसेट हो सकता है। Asus ZenFone 4V को पहले वैरीजॉन एक्सक्लूसिव वेरिएंट माना जा रहा था।

असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी की बात करें तो इसे ज़ेड01एम मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, एड्रेनो 506 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज होगी। सेल्फी आधारित इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। दोनों ही सेंसर 4के सपोर्ट के साथ आएंगे।

वहीं, असूस ज़ेनफोन 4 मैक्स मॉडल Asus ZenFone 3 Max का अपग्रेड होगा। पुरानी जानकारी के मुताबिक, यह 4जी सपोर्ट करेगा। इसमें 5.5 इंच का (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होगा। स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने की उम्मीद है। क्वालकॉम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ होगी। इसके साथ 3 जीबी रैम और एड्रेनो 505 जीपीयू का इस्तेमाल किया जाएगा। डिवाइस की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होने की उम्मीद है। असूस के इस फोन में दो रियर कैमरे होंगे। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडिय चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर भी होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »