• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • आसुस ज़ेनफोन 3, ज़ेनफोन 3 डिलक्स, ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा की बिक्री 12 जुलाई से होगी शुरू

आसुस ज़ेनफोन 3, ज़ेनफोन 3 डिलक्स, ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा की बिक्री 12 जुलाई से होगी शुरू

आसुस ज़ेनफोन 3, ज़ेनफोन 3 डिलक्स, ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा की बिक्री 12 जुलाई से होगी शुरू
विज्ञापन
आसुस की नई ज़ेनफोन 3 सीरीज के स्मार्टफोन ताइवान में 12 जुलाई से उपलब्ध होंगे। यह जानकारी ताइवान की एक वेबसाइट ने दी है। याद रहे कि नए आसुस ज़ेनफोन 3, ज़ेनफोन 3 डिलक्स और ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा स्मार्टफोन को पिछले महीने कंप्यूटेक्स में लॉन्च किया गया था।

अफसोस की बात यह है कि ताइवान की इस कंपनी ने नई ज़ेनफोन 3 सीरीज की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। ग्लोबल लॉन्च इवेंट में कंपनी ने आसुस ने इन तीनों फोन की कीमत का खुलासा किया था। आसुस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) की कीमत 249 डॉलर (करीब 16,800 रुपये) है और आसुस ज़ेनफोन 3 डिलक्स (ज़ेडएस570केएल) दाम 499 डॉलर (करीब 33,600 रुपये) होगा। आसुस ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा (ज़ेडयू680केएल) 479 डॉलर (करीब 32,200 रुपये) में मिलेगा।

ज़ेनफोन 3 सीरीज के तीनों ही हैंडसेट कुछ फ़ीचर एक जैसे हैं। ये मेटल डिजाइन, फिंगरप्रिंट सेंसर, 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे, हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट, ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर के साथ आएंगे।



अब बात स्पेसिफिकेशन की। आसुस ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई552केएल) में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) सुपर आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए मौजूद है 4 जीबी रैम। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। आसुस के इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स298 सेंसर वाला रियर कैमरा है। फोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी। यह यूएसबी 2.0 टाइप सी कनेक्टर के साथ आएगा। अन्य कनेक्टविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 4.2 शामिल हैं। यह गोल्ड, ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

आसुस ज़ेनफोन 3 डिलक्स में लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट में 5.7 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। पावरफुल प्रोसेसर की मदद के लिए मौजूद रहेगा 6 जीबी रैम। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। यूज़र सोनी आईएमएक्स318 सेंसर वाले 23 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से शानदार तस्वीरें लेने की उम्मीद कर सकते हैं। ज़ेनफोन 3 डिलक्स में मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। यह यूएसबी 2.0 टाइप सी कनेक्टर के साथ आएगा। अन्य कनेक्टविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 4.2 शामिल हैं। यह गोल्ड, सिल्वर और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

अब बात ज़ेनफोन 3 सीरीज के तीसरे हैंडसेट आसुस ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा (ज़ेडयू680केएल) की। यह बड़े डिस्प्ले वाला फोन है। इसमें 6.8 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर से लैस इस फोन में 4 जीबी रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। हैंडसेट में ज़ेनफोन 3 डिलक्स की तरह सोनी आईएमएक्स318 सेंसर वाला 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 4.2 शामिल हैं। बड़े डिस्प्ले को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस हैंडसेट में 4600 एमएएच की बैटरी दी है जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन ग्रे, सिल्वर और पिंक कलर में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »