असूस के इन दो स्मार्टफोन को मिल रहा है एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट

भारत में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किए गए असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) को 7.1.1 नूगा का अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह जानकारी कंपनी ने आधिकारिक फोरम से दी।

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 16 मई 2017 18:35 IST
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) व ज़ेनफोन 3 डिलक्स को अपडेट
  • अपडेट 14.0200.1704.119 बिल्ड वर्ज़न के साथ आएगा
  • यह जानकारी कंपनी ने आधिकारिक फोरम से दी
भारत में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किए गए असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) को 7.1.1 नूगा का अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह जानकारी कंपनी ने आधिकारिक फोरम से दी। अपडेट 14.0200.1704.119 बिल्ड वर्ज़न के साथ आएगा। इसके साथ असूस ज़ेनफोन 3 डिलक्स  (ज़ेडएस550केएल) को भी अपडेट मिल रहा है।

असूस का कहना है कि एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अपडेट सभी असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) हैंडसेट इस हफ्ते तक मिल जाना चाहिए। आमतौर पर तो यूज़र को अपडेट का नोटिफिकेशन मिलेगा। अगर अभी तक नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप खुद भी अपडेट की उपलब्धता की जांच कर सकते हैं। इसके लिए Settings > About > System Update में जाएं। याद रहे कि असूस ज़ेनफोन 3 डिलक्स (ज़ेडएस550केएल) और असूस ज़ेनफोन 3 डिलक्स (ज़ेडएस570केएल) को मार्च महीने में एंड्रॉयड 7.0 का अपडेट मिला था।

(पढ़ें: असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) का रिव्यू)

याद दिला दें कि मिड रेंज असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) में प्रीमियम लुक के लिए एल्यूमीनियम यूनीबॉडी डिज़ाइन का इस्तेमाल हुआ है। हैंडसेट में डुअल सिम स्लॉट बायीं तरफ हैं और वॉल्यूम व पावर बटन दायीं तरफ। असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) के रिव्यू के दौरान हम इसके डिज़ाइन, बैटरी लाइफ और कैमरा परफॉर्मेंस से संतुष्ट हुए थे। इसकी कीमत 17,999 रुपये थी, अब आपको यह ऑनलाइन 16,100 रुपये में मिल जाएगा।
Advertisement

असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) को एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित ज़ेनयूआई 3.0 स्किन केसाथ लॉन्च किया गया था। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।  कैमरे के तौर पर इसमें डुअल एलईडी फ्लैश व अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी के लिए 84 डिग्री वाइड एंगल लेंस और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Advertisement

इस फोन में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) का डाइमेंशन 151.4x76.24x8.3 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी, एफएम, 3जी, 4जी जैसे फ़ीचर हैं। वहीं फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design and build quality
  • Vibrant display
  • Capable cameras
  • Long battery life
  • Good audio quality
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Fingerprint sensor can be iffy
  • Weak gaming performance
  • No Gorilla Glass
  • A bit expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Zenfone 3 Max, Android, Android Nougat Update, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.