Asus का ROG Phone 7 Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ अगले महीने होगा लॉन्च

इसमें 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है

Asus का ROG Phone 7 Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ अगले महीने होगा लॉन्च

इसमें 6.8 इंच AMOLED फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस सीरीज के मौजूदा वर्जन को पिछले वर्ष जुलाई में लॉन्च किया गया था
  • कंपनी ने ट्विटर पोस्ट के जरिए इसके 13 अप्रैल को लॉन्च की जानकारी दी है
  • Asus ROG Phone 7 में Android 13 प्री-इंस्टॉल्ड हो सकता है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में से एक Asus के ROG Phone 7 स्मार्टफोन का अगले महीने इंटरनेशनल लॉन्च होगा। इस सीरीज के मौजूदा वर्जन को पिछले वर्ष जुलाई में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर यह हाल ही में दिखा था, जिससे इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस का संकेत मिला है। 

Asus ROG Phone 7 में  Android 13 प्री-इंस्टॉल्ड हो सकता है इसमें Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 2 SoC होने की संभावना है। इसमें 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। कंपनी ने ट्विटर पोस्ट के जरिए इसके 13 अप्रैल को लॉन्च की जानकारी दी है। हालांकि, इसके टीजर में स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है। Geekbench पर दिखने और लिस्टिंग से इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चल रहा है। इसके तीन वेरिएंट - Asus ROG Phone 7, ROG Phone 7D और ROG Phone 7 Ultimate हो सकते हैं। इसके भारतीय वेरिएंट का मॉडल नंबर ASUS_AI2205_C है। 

लिस्टिंग से इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट होने की जानकारी मिली है। भारत में लॉन्च होने वाले इसके वेरिएंट में 16 GB का RAM और 256 GB स्टोरेज होगी। इसके डिस्प्ले के बारे में भी कुछ स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। इसमें 6.8 इंच AMOLED फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। 

पिछले वर्ष कंपनी ने Asus ZenFone 9 को लॉन्च किया था। इसका बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट्स हैं। इसे मिडनाइट ब्लैक, मूनलाइट व्हाइट, सनसेट रेड और स्टार्री ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 के साथ है। इसमें 5.9 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। यह Samsung AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 1,100 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह HDR10 और HDR10+ को भी सपोर्ट करता है। सेफ्टी के लिए पैनल पर Corning Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। कंपनी ने इसमें डुअल रियर कैमरा दिया है जिसका मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vivid, 165Hz display
  • Gamer-centric design and features
  • IPX4 rating
  • Excellent battery life
  • Cameras perform well in daylight
  • Relatively fast charging, supports bypass charging
  • कमियां
  • Bulky and heavy
  • Average low-light camera performance
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2448 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  2. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  5. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  6. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  7. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  8. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  10. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »