Asus की नज़र अब बजट सेगमेंट पर, चार स्मार्टफोन पर चल रहा है काम

Asus के सीईओ Jerry Shen ने साल 2018 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से ही कंपनी ने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट को छोड़ फ्लैगशिप स्तर के फोन पेश करने लगी जिसमें गेमिंग ROG फोन लाइनअप शामिल है।

Asus की नज़र अब बजट सेगमेंट पर, चार स्मार्टफोन पर चल रहा है काम
ख़ास बातें
  • Asus ने जुलाई में भारत में लॉन्च किया था ROG Phone 3
  • Asus ZenFone 7 सीरीज़ ताइवान में लॉन्च कर चुकी है कंपनी
  • दोनों ही फ्लैगशिप स्तर के स्मार्टफोन हैं
विज्ञापन
Asus पिछले कुछ समय से सिर्फ फ्लैगशिप स्तर के स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो अब कंपनी अपना फोकस फ्लैगशिप स्तर से हटाकर बजट स्मार्टफोन की तरह शिफ्ट कर रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो कंपनी इन दिनों चार बजट स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिन्हें जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। बता दें, असूस के सीईओ Jerry Shen ने साल 2018 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से ही कंपनी ने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट को छोड़ फ्लैगशिप स्तर के फोन पेश करने लगी जिसमें गेमिंग ROG फोन लाइनअप शामिल है।

Gsmarena की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Asus कंपनी अब एक बार फिर बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है। नई लीक का हवाला देते हुए रिपोर्ट में बताया गया है कि असूस कंपनी इन दिनों चार नए डिवाइस पर काम कर रही हैं, जिनके चिपसेट के कोडनेम सामने आए हैं। यह कोडनेम “Lito”, “Lagoon”, “Bengal” और “Scuba”। यह सभी चिपसेट कोडनेम पहले भी कई स्मार्टफोन में लिस्ट हो चुके है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह चार डिवाइस मिड-रेंड स्मार्टफोन हो सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, “Lito” कोडनेम स्नैपड्रैगन 765/765G हो सकता है। जबकि “Lagoon” स्नैपड्रैगन 690 हो सकता है। यह दोनों ही मॉडर्न मिड-रेंज पार्ट्स हैं, जो कि चिपसेट में 5जी क्षमता के साथ आ सकता है। हालांकि, अगर बात “Bengal” और “Scuba” कोडनेम की करें, तो यहां थोड़ी अस्पष्टता है, “Bengal” कोडनेम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर या फिर स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर का हो सकता है। वहीं “Scuba” कोडनेम बहुत ही सस्ते क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 200 प्रोसेसर परिवार का सदस्य है।

इन सब के अलावा इन चारों असूस स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

आपको बता दें, पिछले ही दिनों कंपनी ने अपना फ्लैगशिप स्तर का Asus ZenFone 7 और ZenFone 7 Pro को ताइवान में लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत TWD 21,990 (लगभग 55,700 रुपये) है। फिलहाल, इसके ग्लोबल लॉन्च की जानकारी सामने नहीं आई है। भारत में जुलाई महीने में कंपनी ने अपना गेमिंग ROG Phone 3 लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 49,999 है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance in games
  • AirTriggers, side-mounted USB port, large accessory ecosystem
  • Good cameras
  • Bright, vibrant display
  • कमियां
  • Gets warm when stressed
  • Bulky and heavy
  • No IP rating or wireless charging
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »