Asus 5Z की कीमत हुई कम, जानें नया दाम

Asus 5Z Price Drop: असूस 5ज़ेड खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर सामने आई है। भारत में असूस ब्रांड के इस हैंडसेट की कीमत में कटौती कर दी गई है।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 24 जुलाई 2019 14:38 IST
ख़ास बातें
  • Asus 5Z नई कीमत के साथ हुआ फ्लिपकार्ट पर लिस्ट
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के अलावा असूस 5ज़ेड में है एड्रेनो 630 जीपीयू
  • असूस 5ज़ेड की नई कीमत 24,999 रुपये से शुरू

Asus 5Z Price Drop: असूस 5ज़ेड की कीमत हुई कम, जानें नया दाम

Asus 5Z खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर सामने आई है। भारत में असूस 5ज़ेड की कीमत में कटौती कर दी गई है, याद करा दें कि इससे पहले असूस ब्रांड के इस हैंडसेट की कीमत में मार्च 2019 में कटौती की गई थी। असूस 5ज़ेड के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज दोनों ही वेरिएंट की कीमत 3,000 रुपये कम हुई है और अब हैंडसेट की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है।

असूस 5ज़ेड नई कीमत के साथ ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर लिस्ट भी कर दिया गया है। याद करा दें कि असूस ने पिछले महीने ही भारत में असूस 5ज़ेड के अपग्रेड वर्जन Asus 6Z स्मार्टफोन को लॉन्च था। अगर आप भी असूस 5ज़ेड को खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आइए आपको असूस 5ज़ेड की नई कीमत के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Asus 5Z Price in India

जैसा कि हमने आपको बताया कि असूस 5ज़ेड की कीमत में इससे पहले मार्च 2019 में कटौती की गई थी। याद करा दें कि असूस 5ज़ेड के 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 32,999 रुपये तो वहीं इसके 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 36,999 रुपये की कीमत के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। इस साल मार्च में कटौती के बाद 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 27,999 रुपये तो वहीं इसके 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 31,999 रुपये में बेचा जा रहा था।

अब हाल ही में हुई कटौती के बाद असूस 5ज़ेड के 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 27,999 रुपये के बजाय 24,999 रुपये तो वहीं इसके 8 जीबी रैम वेरिएंट को 31,999 रुपये के बजाय 28,999 रुपये में बेचा जाएगा। हालांकि, इसके 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।  
Advertisement
 

Asus 5Z स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) और डुअल वीओएलटीई सपोर्ट वाले असूस 5ज़ेड में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) सुपर आईपीएस+ डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 630 जीपीयू दिया गया है। हैंडसेट में रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी या 8 जीबी। स्टोरेज 256 जीबी तक की है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

असूस 5ज़ेड में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर, 83 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और सॉफ्टलाइट एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर एफ/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल वाला है। यह एफ/2.0 अपर्चर और 4 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। फ्रंट और रियर कैमरे ईआईएस के साथ आते हैं। ग्राहकों को फेस अनलॉक फीचर और रियल टायम ब्यूटिफिकेशन भी मिलेगा।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। फिंगरप्रिंट स्कैनर पिछले हिस्से पर है। यह गीली ऊंगलियों की पहचान कर सकता है और मात्र 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा। बैटरी 3300 एमएएच की है जो एआई चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। जे़नफोन 5ज़ेड का वज़न 165 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Useful software features
  • Premium build
  • Good cameras
  • Hi-Res earphones bundled
  • Bad
  • Slow face unlock
  • No splash or water resistance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  3. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.