Flipkart सेल: Vivo Z1x, Vivo Z1 Pro और Black Shark 2 पर छूट

Flipkart Qualcomm Snapdragon Days Sale में गूगल पिक्सल 3ए एक्सएल को 30,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह रहे कि Pixel 3a XL को 44,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Flipkart सेल: Vivo Z1x, Vivo Z1 Pro और Black Shark 2 पर छूट

Vivo Z1 Pro बेहद ही लोकप्रिय स्मार्टफोन है

ख़ास बातें
  • Black Shark 2 पर मिल रही है 10,000 रुपये की छूट
  • गूगल पिक्सल 3ए एक्सएल पर मिल रही है 14,000 रुपये की छूट
  • Vivo Z1x को 15,990 रुपये में बेचा जा रहा है
विज्ञापन
Google Pixel 3a XL, Vivo Z1 Pro, Vivo Z1x और Asus 5z जैसे कई स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट की क्वालकॉम स्नैपड्रैगन डेज़ सेल में सस्ते में बेचे जा रहे हैं। पांच दिनों तक चलने वाली फ्लिपकार्ट की इस सेल का आखिरी दिन मंगलवार, 31 दिसंबर है। सेल में Asus Max M2, Lenovo K10 Note और Black Shark 2 जैसे हैंडसेट को भी छूट के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा असूस 6ज़ेड और शाओमी मी ए3 जैसे फोन के साथ अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। Flipkart ने चुनिंदा स्मार्टफोन के साथ बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प भी दिया है।

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक, Flipkart Qualcomm Snapdragon Days Sale में गूगल पिक्सल 3ए एक्सएल को 30,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह रहे कि Pixel 3a XL को 44,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। गौर करने वाली बात है कि फोन आमतौर फ्लिपकार्ट की अलग-अलग सेल में इसी कीमत में बिका है।

पिक्सल 3एस एक्सएल के साथ फ्लिपकार्ट सेल में Vivo Z1 Pro को 12,990 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है। फोन आमतौर पर 13,990 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होता है। इसके अलावा आमतौर पर 16,990 रुपये की शुरुआती कीमत वाले Vivo Z1x को 15,990 रुपये में बेचा जा रहा है।

Flipkart Sale में Asus 5Z को 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया गया है। यह आमतौर पर 16,999 रुपये में बिकता है। इसी तरह से असूस मैक्स एम2 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज को फ्लिपकार्ट पर 8,499 रुपये में बेचा जा रहा है। फोन की आधिकारिक कीमत 8,999 रुपये है।

फ्लिपकार्ट सेल में Lenovo K10 Note भी सस्ते में बिक रहा है। फोन 8,999 रुपये में उपलब्ध है। आमतौर पर कीमत 11,999 रुपये रहती है।

फ्लिपकार्ट सेल में ब्लैक शार्क 2 को 29,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इस फोन की एमआरपी 39,999 रुपये है। इस फोन के साथ ग्राहकों के पास बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प होगा।

फ्लिपकार्ट सेल में असूस 6ज़ेड के साथ 4,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। शाओमी मी ए3 खरीदने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। इसी तरह से सैमसंग गैलेक्सी ए70एस के साथ 2,500 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »