Flipkart Year End Sale 2019: सैमसंग, ओप्पो, हॉनर सहित कई ब्रांड के स्मार्टफोन पर छूट

Flipkart Offers: Oppo F11 Pro का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अभी 19,990 रुपये में उपलब्ध है। लेकिन फ्लिपकार्ट सेल में इसे 16,990 रुपये में बेचा जाएगा।

Flipkart Year End Sale 2019: सैमसंग, ओप्पो, हॉनर सहित कई ब्रांड के स्मार्टफोन पर छूट

फ्लिपकार्ट सेल 2019: Samsung Galaxy A50 पर मिलेगी छूट

ख़ास बातें
  • Google Pixel 3a XL और Google Pixel 3 को भी सस्ते में बेचा जाएगा
  • सैमसंग गैलेक्सी एस9 को 27,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • Honor 9N स्मार्टफोन 1,000 रुपये की छूट के साथ 8,999 रुपये में बिकेगा
विज्ञापन
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर साल के अंत में एक और सेल आयोजित होने वाली है। Flipkart Year End Sale 2019 में Samsung Galaxy S9, Oppo F11 Pro, Google Pixel 3a XL, Honor 9N और Asus 5Z जैसे स्मार्टफोन सस्ते में बेचे जा रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस सेल का आगाज 21 दिसंबर को होगा और यह 23 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल में Samsung Galaxy A50, Oppo F11, Google Pixel 3 और Honor 10 Lite भी सस्ते में बिकेंगे। अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर्स भी उपलब्ध है। चुनिंदा स्मार्टफोन के साथ बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर खरीदारी करने पर आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

Flipkart sale: Offers on mobile phones
फ्लिपकार्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस9 को 27,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी एस9+ को भी सस्ते में उपलब्ध कराया जाएगा। यह 34,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि एमआरपी 37,999 रुपये है।

गैलेक्सी एस9 सीरीज की तरह फ्लिपकार्ट सेल में सैमसंग गैलेक्सी ए50 को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा।। यह फोन अभी 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बिकता है।

Oppo F11 Pro का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अभी 19,990 रुपये में उपलब्ध है। लेकिन फ्लिपकार्ट सेल में इसे 16,990 रुपये में बेचा जाएगा। Flipkart सेल में Oppo A7 को 9,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। आमतौर पर कीमत 12,990 रुपये रहती है। इसके अलावा 14,990 रुपये की शुरुआती कीमत वाला Oppo F11 हैंडसेट 12,990 रुपये में उपलब्ध होगा।

स्मार्टफोन मौज़ूदा कीमत (रुपये) डिस्काउंट कीमत (रुपये)
Samsung Galaxy S9 29,999 27,999
Samsung Galaxy S9+ 37,999 34,999
Samsung Galaxy A50 16,999 14,999
Oppo F11 Pro 19,990 16,990
Oppo A7 12,990 9,990
Google Pixel 3a XL 34,999 30,999
Google Pixel 3 49,999 42,999
Honor 10 Lite 8,499 7,999
Honor 9N 9,999 8,999
Asus Max Pro M1 8,499 7,999
Asus 5Z 16,999 15,999

Flipkart अपनी इस सेल में Google Pixel 3a XL और Google Pixel 3 को भी सस्ते में बेचेगी। गूगल पिक्सल 3ए एक्सएल आमतौर पर 34,999 रुपये में बिकता है, लेकिन यह 30,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसी तरह से पिक्सल 3 को 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा।

हॉनर 10 लाइट स्मार्टफोन Flipkart Year End Sale में  7,999 रुपये में बेचा जाएगा। Honor 9N स्मार्टफोन 1,000 रुपये की छूट के साथ 8,999 रुपये में बिकेगा।

Samsung Galaxy A30s और Galaxy A70s जैसे स्मार्टफोन इस सेल में 2,500 रुपये की अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे। आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स जैसे स्मार्टफोन बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प के साथ आएंगे।

Flipkart Year End Sale में ऐप्पल आईपैड मॉडल, हॉनर पैड 5 और हुवावे मीडियापैड एम5 लाइट पर डिस्काउंट दिया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »