Apple Watch में मिलेगा कैमरा, AI बेस्ड फीचर्स करेंगे काम

Apple कथित तौर पर Apple Watch के लिए एआई पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 मार्च 2025 12:56 IST
ख़ास बातें
  • Apple कथित तौर पर Apple Watch के लिए एआई पर काम कर रहा है।
  • Apple Watch के नए वर्जन तैयार कर रही है जिसमें इंटीग्रेटेड कैमरे होंगे।
  • Apple Watch Ultra पर प्लान थोड़ा ज्यादा अलग है।

Apple Watch Ultra 2 में ऑल्वेज ऑन रेटीना LTPO2 OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple कथित तौर पर Apple Watch के लिए एआई पर काम कर रहा है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, कंपनी Apple Watch के नए वर्जन तैयार कर रही है जिसमें इंटीग्रेटेड कैमरे होंगे, जो डिवाइस से दुनिया के साथ बातचीत करने के तरीके में बड़ा बदलाव है। 2027 तक आने वाली ये Apple Watch कथित तौर पर आपके आस-पास के माहौल को स्कैन करने के लिए कैमरों का उपयोग करेंगी, जिससे सीधे आपकी कलाई से जरूरी जानकारी मिलेगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


Apple Watch में कैमरा

मार्क गुरमन के अनुसार, Apple Watch स्टैंडर्ड मॉडल के लिए Apple डिस्प्ले के अंदर एम्बेडेड कैमरा पर काम कर रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह अंडर-डिस्प्ले सेंसर या विजिबल कटआउट के जरिए होगा। Apple Watch Ultra पर प्लान थोड़ा ज्यादा अलग है, डिजिटल क्राउन के बगल में रखा गया एक विजिबल कैमरा मॉड्यूल, जिससे यूजर्स अपनी कलाई को प्वाइंट कर सकते हैं और ऑब्जेक्ट को तेजी से स्कैन कर सकते हैं।

ये कैमरे सेल्फी या फेसटाइम कॉल के लिए नहीं होंगे, यह इतनी छोटी स्क्रीन के लिए अभी भी आसान नहीं है। इसके बजाय फोकस विजुअल इंटेलिजेंस को बढ़ाने पर है। एक ऐसा Apple Watch में मिलेगा कैमरा, AI बेस्ड फीचर्स करेंगे काम फीचर जो iPhone 16 पर पेश हुआ था और यूजर्स को अपने डिवाइस को किसी ऑब्जेक्ट या टेक्स्ट पर प्वाइंट करने पर तुरंत AI जनरेटेड जानकारी पाने की सुविधा देता है।

Apple कथित तौर पर बिल्ट-इन इंफ्रारेड कैमरों के साथ एयरपॉड्स पर भी काम कर रहीा है। हालांकि, अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं है, इसमें स्पेटियल ऑडियो को बेहतर और जेस्चर बेस्ड कंट्रोल को चालू करने के लिए काम हो रहा है जो AR एनवायरनमेंट के साथ बातचीत करते हैं। इसमें यूजर्स अपना सिर घुमाते हैं या हवा में अपना हाथ हिलाते हैं और उनका डिवाइस उसका रिस्पॉन्स करेगा। यह सब Apple के जरिए विजुअल इंटेलीजेंस को ChatGPT जैसे थर्ड पार्टी AI मॉडल पर निर्भर करने के बजाय अपने खुद के इन हाउस सिस्टम पर ट्रांसफर करने पर निर्भर करेगा। यह एक बड़ा फीचर है, लेकिन अगर Apple इसे पूरा कर लेता है, तो वियरेबल बहुत अलग दिख सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Apple Watch, Apple Watch Ultra, Apple Airpods

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.