Apple iPhone यूजर्स सावधान! फोन पर दिखे ऐसा 'मैसेज' तो हो सकते हैं स्कैम का शिकार

फिशिंग अटैक का कारण एपल पासवर्ड रीसेट फीचर में बग का मौजूद होना है जिसका इस्तेमाल करके स्कैमर यूजर्स के पास पासवर्ड रीसेट करने के प्रॉम्ट भेज रहे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 मार्च 2024 13:59 IST
ख़ास बातें
  • Apple iPhone में कथित तौर पर फिशिंग अटैक की शिकायतें मिल रही हैं।
  • आईफोन पर MFA Bombing देखने को मिल रही है।
  • यूजर्स के पास पासवर्ड रीसेट करने के प्रॉम्ट भेजे जा रहे।

Apple iPhone में कथित तौर पर फिशिंग अटैक की शिकायतें मिल रही हैं।

Apple iPhone यूजर्स को कथित तौर पर इन दिनों एक ऐसा मैसेज मिल रहा है जो कि फिशिंग स्कैम बताया जा रहा है। कई यूजर्स ने इसके बारे में रिपोर्ट भी किया है। एपल के आईफोन पर इन दिनों एक खास तरह का साफ-सुथरा स्कैम मैसेज प्रॉम्ट देखा जा रहा है, जिसमें यूजर को सिस्टम लेवल के पासवर्ड रीसेट करने का रिक्वेस्ट भेजा जा रहा है। इसे MFA Bombing कहा गया है। आइए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं कि एक एपल आईफोन यूजर को इस तरह के मैसेज से क्यों सतर्क रहने की जरूरत है? 

Apple iPhone में कथित तौर पर फिशिंग अटैक की शिकायतें मिल रही हैं। स्कैम, और फिशिंग संबंधी जानकारी देने वाले प्लेटफॉर्म Kerbs on Security ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि आईफोन पर MFA Bombing देखने को मिल रही है। पोस्ट के मुताबिक, फिशिंग अटैक का कारण एपल पासवर्ड रीसेट फीचर में बग का मौजूद होना है जिसका इस्तेमाल करके स्कैमर यूजर्स के पास पासवर्ड रीसेट करने के प्रॉम्ट भेज रहे हैं। अगर यूजर गलती से इस पर ‘Allow' बटन को प्रेस कर देता है, या फिर यूजर किसी तरह इन पासवर्ड रिक्वेस्ट को लेने से मना कर देता है तो स्कैमर फिर एपल के अधिकारिक सपोर्ट नम्बर से कॉल भी कर रहे हैं।  
Advertisement

कॉल में स्कैमर खुद को एपल का सपोर्ट प्रतिनिधि बताता है और कहता है कि यूजर के अकाउंट पर अटैक किया जा सकता है, जिसके लिए उसे वन टाइम कोड बताकर खुद को वैरीफाई करवाना होगा। अगर यूजर स्कैमर के कहने पर इस तरह से वन टाइम कोड शेयर करता है तो स्कैमर आपके सभी एपल डिवाइसेज से आपका अकाउंट लॉग आउट कर सकता है और दूर बैठे-बैठे सारा डेटा साफ कर सकता है। 

इसी तरह की रिपोर्टस एक X यूजर ने शेयर की है। जिसमें यूजर को स्कैमर्स ने वन टाइम कोड बताने को कहा। यूजर ने कोड बताने से मना कर दिया। लेकिन उनसे उसकी पर्सनल डिटेल्स जैसे वर्तमान का एड्रेस, पुराना एड्रेस, ईमेल, फोन नम्बर, बर्थ डेट वैरीफाई करने को कहा। यूजर हैरान हुआ कि स्कैमर के पास सटीक जानकारी थी। हालांकि यूजर को पता चल गया था कि यह एक स्कैम कॉल है। तो अगर आप भी इस तरह के मैसेज अपने आईफोन पर रिसीव कर रहे हैं तो सावधान रहें।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.