• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 'iPhone को चावल के ड्रम में रखकर न सुखाएं!' Apple क्यों दे रही यूजर्स को हिदायत?

'iPhone को चावल के ड्रम में रखकर न सुखाएं!' Apple क्यों दे रही यूजर्स को हिदायत?

अक्सर देखने में आता है कि फोन पानी में गिर जाने पर जब गीला हो जाता है, या उसके अंदर पानी चला जाता है तो यूजर अपने-अपने तरीके से उसे सुखाने चल पड़ते हैं।

'iPhone को चावल के ड्रम में रखकर न सुखाएं!' Apple क्यों दे रही यूजर्स को हिदायत?

Photo Credit: iStock/Andreas Steidlinger

Apple ने आईफोन सुखाने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने साफतौर पर यूजर्स को हिदायत दी है
  • iPhone को चावल की पोटली में रखकर न सुखाएं
  • इससे चावल के दाने आपके डिवाइस को खराब कर सकते हैं
विज्ञापन
iPhone में अगर पानी चला जाए तो उसे चावल की पोटली में रखकर न सुखाएं! ऐसा कहना है टेक दिग्गज Apple का जो कि iPhone बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी ने साफतौर पर यूजर्स को हिदायत दी है कि आईफोन में अगर लिक्विड डिटेक्शन अलर्ट (Liquid Detection Alert) आ रहा है तो ऐसी स्थिति में यूजर को क्या करना चाहिए, और क्या नहीं करना चाहिए। 

अक्सर देखने में आता है कि फोन पानी में गिर जाने पर जब गीला हो जाता है, या उसके अंदर पानी चला जाता है तो यूजर अपने-अपने तरीके से उसे सुखाने चल पड़ते हैं। कोई उसे ड्रायर या ब्लोअर से सुखाता है, कोई रूई डालकर सुखाता है, तो कोई चावल के पैकेट में दबा देता है। लेकिन Apple ने अपने सपोर्ट पेज पर साफतौर पर ऐसा करने से मना किया है। कहा जाता है कि एक्सपर्ट्स भी इस बात को नकारते हैं कि चावलों में दबा देने से फोन सूख जाता है, बल्कि उल्टा यह उसके सूखने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। आइए जानते हैं एपल का क्या कहना है। 

Apple ने सपोर्ट पेज पर दिशा निर्देश लिखे हैं जिसमें बताया गया है कि आईफोन या एक्सेसरी में अगर लिक्विड डिटेक्शन अलर्ट आ रहा है, तो ऐसी स्थिति में यूजर को क्या करना चाहिए, और क्या नहीं करना चाहिए। 

क्या करें
  • अगर iPhone या एक्सेसरी गीली है तो सबसे पहले केबल को पावर एडेप्टर से अनप्लग करें। 
  • जब तक फोन या एक्सेसरी दोबारा से सूख न जाए तब तक इसमें केबल को न डालें। 
  • फोन गीला हो जाने पर इसे सबसे पहले चलते नल के नीचे रखें, ऐसा करते हुए कनेक्टर नीचे की तरफ होना चाहिए। इससे फोन में जमा अतिरिक्त पानी बहकर निकल जाएगा। अब इसके बाद फोन को किसी सूखी जगह पर रखें जहां एयरफ्लो अच्छा हो। 
  • लगभग 30 मिनट के बाद इसे चार्ज करने की कोशिश करें। अगर इस बार भी अलर्ट दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि कनेक्टर में अभी पानी है, या फिर केबल की पिन के नीचे पानी मौजूद है। 
  • इस स्थिति में फोन को लगभग एक दिन के लिए किसी खुली हवादार जगह में रख दें। फोन को सूखने में 24 घंटे तक का समय भी लग सकता है। उसके बाद इसे चार्ज करने के लिए ट्राई करें।
  • अगर फोन सूख गया है लेकिन चार्ज नहीं हो रहा है, तो केबल को एडेप्टर से हटा दें और दीवार से भी एडेप्टर को हटा दें। उसके बाद दोबारा कनेक्ट करें। 

क्या न करें
  • फोन को किसी बाहरी हीट सोर्स या कम्प्रेस्ड ऐयर से सुखाने की कोशिश न करें। 
  • फोन में कोई भी बाहरी चीज ने डालें जैसे कि कॉटन, या पेपर टॉवल आदि। 
  • iPhone को चावल की पोटली में न रखें। इससे चावल के दाने आपके डिवाइस को खराब कर सकते हैं।

एपल ने यहां पर साफतौर पर हिदायत दी है कि आईफोन गीला हो जाने पर उसे अपने तरीके से सुखाने की कोशिश न करें। इससे आपका आईफोन या एक्सेसरी खराब हो सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »