कमजोर सीजन के बावजूद भारत में 28 लाख iPhones की शिपमेंट करेगी Apple 

कंपनी ने ने लगभग दो वर्ष पहले भारत में दो रिटेल स्टोर्स खोले थे। एपल की योजना जल्द देश में नए स्टोर्स शुरू करने की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जून 2025 17:39 IST
ख़ास बातें
  • दूसरी तिमाही में एपल की शिपमेंट में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है
  • आईफोन्स पर डिस्काउंट, फाइनेंसिंग के विकल्पों से भी एपल की बिक्री बढ़ी है
  • कंपनी ने दो वर्ष पहले भारत में दो रिटेल स्टोर्स खोले थे

दूसरी तिमाही में कंपनी की शिपमेंट्स में 20 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple मौजूदा वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत में लगभग 28 लाख iPhone की शिपमेंट कर सकती है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। देश के स्मार्टफोन मार्केट में कमजोर सीजन और कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने के बावजूद आईफोन की बिक्री मजबूत रहने की संभावना है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) के डेटा के हवाले से बताया गया है कि देश के स्मार्टफोन मार्केट में दूसरी तिमाही में तीन-चार प्रतिशत की गिरावट हो सकती है। इस अवधि में 3.3-3.4 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट्स का अनुमान है। स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में कमी के पीछे सीजनल मंदी और कई राज्यों में गर्मी बढ़ना प्रमुख कारण हैं। हालांकि, दूसरी तिमाही में एपल की शिपमेंट्स में 20 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, इस अवधि में Android स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग पांच प्रतिशत घट सकती हैं। 

आईफोन्स पर डिस्काउंट और फाइनेंसिंग के विकल्पों से भी एपल की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले भारत में दो रिटेल स्टोर्स खोले थे। एपल की योजना जल्द देश में नए स्टोर्स शुरू करने की है। इस वर्ष की शुरुआत में एपल के CEO, Tim Cook ने बताया था कि देश में कंपनी की चार नए स्टोर्स खोलने की योजना है। कंपनी के मौजूदा स्टोर्स दिल्ली और मुंबई में हैं। एपल की योजना मुंबई के बोरिविली में स्काई सिटी मॉल और बेंगलुरु में फिनिक्स मॉल ऑफ एशिया में नए स्टोर्स खोलने की है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि इन स्टोर्स के लिए पिछले कुछ महीनों से वर्कर्स की हायरिंग की जा रही है। 

एपल के दो स्टोर्स उत्तर प्रदेश में नोएडा के DLF Mall of India और महाराष्ट्र में पुणे के Kopa Mall में भी खोले जा सकते हैं। मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल सेल्स में एपल ने पहला स्थान हासिल किया था। कंपनी को भारत और जापान में डिमांड बढ़ने और iPhone 16e के लॉन्च से फायदा मिला था। पिछले वित्त वर्ष में भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में आईफोन की हिस्सेदारी लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की थी। देश में पिछले कुछ वर्षों में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.