'सबसे महंगे' iPhone में भी आई दिक्कत, बदल सकता है फोन

Apple के सबसे महंगे आईफोन मॉडल iPhone X के कुछ यूज़र को फेस आईडी से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

'सबसे महंगे' iPhone में भी आई दिक्कत, बदल सकता है फोन

'सबसे महंगे' iPhone में भी आई दिक्कत

ख़ास बातें
  • आईफोन मॉडल iPhone X के कुछ यूज़र को फेस आईडी की दिक्कत
  • मैकरूमर्स की रिपोर्ट में हुआ दिक्कत का खुलासा
  • रियर कैमरे की कमी के चलते आई दिक्कत, सुधारेगी कंपनी
विज्ञापन
Apple के सबसे महंगे आईफोन मॉडल iPhone X के कुछ यूज़र को फेस आईडी से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। iPhone X को लेकर आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फेस आईडी से जुड़ी समस्या के चलते आतरिक दस्तावेज़ इधर से उधर हो गया। मैकरूमर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने कुछ संख्या में iPhone X  के यूनिट में इस समस्या के होने को स्वीकार किया है।

पॉलिसी की जानकारी एक लीक हुए दस्तावेज़ में मिली है, जिसमें कहा गया है कि फेस आईडी से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए रियर कैमरे को सुधारना होगा। यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो ऐप्पल 'खराब' फोन बदलकर नया देगी। रिपोर्ट में ऐप्पल के हवाले से कहा गया है, ''ग्राहकों को बेहतर से बेहतर अनुभव देने के लिए पहले रियर कैमरा सुधारा जाएगा। यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो कंपनी फोन को रिपेयर करने के बजाय नया फोन मुहैया करवाएगी।''


रनएएसटी 2 के ज़रिए डिवाइस का कैमरा जांचा जाएगा। यदि कैमरे में समस्या पाई जाती है तो इसे रिपेयर कर दिया जाएगा, जिससे फेसआईडी इश्यू का समाधान हो जाए। यदि फिर भी समस्या नहीं सुधरती है तो कंपनी की तरफ से नया यूनिट 'पीड़ित' ग्राहकों को दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक फ्रंट में ट्रूडेप्थ कैमरा आईफोन के रियर कैमरे की दिक्कत के चलते यह समस्या ग्राहकों को पेश आ रही है। 
 

Apple iPhone X स्पेसिफिकेशन

iPhone X में पहला गौर करने वाला फीचर इसका डिस्प्ले है। हैंडसेट में 5.8 इंच का बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 1125x2436 पिक्सल है जो अब तक किसी आईफोन मॉडल में नहीं देखने को मिला। कंपनी ने इसे सुपर रेटिना डिस्प्ले का नाम दिया है।

कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि iPhone X स्मार्टफोन की दुनिया का भविष्य है। ऐप्पल के इस फोन से टच आईडी (फिंगरप्रिंट सेंसर) की छुट्टी हो गई है। जो अब तक होम बटन का हिस्सा रहता था। यूज़र के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी ने फेस आईडी फीचर को फोन का हिस्सा बनाया है। अब यूज़र फोन के फ्रंट कैमरे को देखकर उसे अनलॉक कर सकेंगे। विशेष हार्डवेयर और अलगोरिथम के दम पर दावा किया गया है कि फेस आईडी, टच आईडी की तुलना में ज़्यादा तेज़ और सुरक्षित है।

iPhone X के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। एक सेंसर एफ/1.8 अपर्चर वाला है और टेलीफोटो लेंस एफ/2.4 अपर्चर वाला। फोन में आपको 7 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि वह पॉर्ट्रेट मोड फीचर को इस फोन का भी हिस्सा बना रही है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stunning design and display
  • Great cameras
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • कमियां
  • Costs a small fortune
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए11 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2716 एमएएच
ओएसआईओएस 11
रिज़ॉल्यूशन1125x2436 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone X, iPhone, Face ID, TrueDepth
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ
  3. Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
  4. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  5. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  7. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  9. क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, Strategy ने दिया Bitcoin की खरीदारी का संकेत
  10. iPhone Ultra का डिजाइन हो गया लीक! सबसे अलग होगा Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन ...
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »