ऐप्पल अगले हफ्ते एक इवेंट में लॉन्च करेगी नए प्रोडक्टः रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 मार्च 2017 17:26 IST
ख़ास बातें
  • इस इवेंट में आईफोन 7 के लाल कलर वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की है उम्मीद
  • आईफोन एसई का 128 जीबी मॉडल किया जा सकता है पेश
  • इवेंट को 20 से 24 मार्च के बीच आयोजित किए जाने की संभावना है
पिछले महीने के आखिर में एक रिपोर्ट आई थी कि ऐप्पल मार्च में एक इवेंट आयोजित करेगी। इस इवेंट में आईफोन 7 के लाल कलर वेरिएंट के साथ आईफोन एसई के 128 जीबी मॉडल और नए आईपैड प्रो मॉडल को लॉन्च किया जाएगा। अब एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इवेंट मार्च में ही आयोजित होगा। इवेंट को 20 से 24 मार्च के बीच आयोजित किए जाने की उम्मीद है।

मैकर्यूमर्स की एक रिपोर्ट में सप्लाई चेन से जुड़े एक शख्स के हवाले से ऐसा ही दावा किया गया है। कहा गया है कि अभी तक कंपनी की ओर से कोई इनवाइट नहीं भेजा गया है। वैसे, आमतौर पर ऐप्पल किसी भी इवेंट से ठीक 10 दिन पहले मीडिया को इनवाइट भेज देती है। संभव है कि ऐप्पल जल्द ही इनवाइट भेजे। हो सकता है कि इवेंट बाद में आयोजित किया जाए। रिपोर्ट में कयास लगाए गए हैं कि कंपनी कोई इवेंट ना आयोजित करके सिर्फ प्रेस विज्ञप्ति भी ज़ारी कर सकती है।
Advertisement

अफ़सोस की बात यह है कि रिपोर्ट में कहीं से भी मार्च इवेंट के बारे में साफगोई से कुछ भी नहीं बताया गया है। याद दिला दें कि हाल ही में एक रिपोर्ट में ऐप्पल द्वारा मार्च इवेंट को टालने का दावा किया गया था। आईपैड मॉडल में देरी की वजह से इवेंट को मई या जून के अंत तक आयोजित किए जाने की उम्मीद है। एक और रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आईपैड लॉन्च इवेंट को 4 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

जैसा कि हमने आपको बताया, मार्च में होने वाले में इवेंट में कंपनी द्वारा नए आईपैड प्रो वेरिएंट, आईफोन 7 के एक नए कलर वेरिएंट और आईफोन एसई के ज्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट को पेश किए जाने की उम्मीद है। जापानी वेबसाइट मैकोटकारा द्वारा ऐसा दावा किया गया था। इस रिपोर्ट में बार्कलेज़ विश्लेषक के हवाले से कहा गया है कि ऐप्पल अगले महीने आईपैड प्रो के चार नए वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। आईपैड प्रो टैबलेट को 9.7 इंच और 12.9 इंच डिस्प्ले साइज़ में उपलब्ध कराया जा सकता है। इससे पहले, पिछली लीक में भी इसी तरह की जानकारी सामने आई थी। इस रिपोर्ट में आगे कहा गा है कि ऐप्पल एक नया 7.9 इंच वेरिएंट की घोषणा कर सकती है। और दावा किया गया है कि 10.9 इंच वेरिएंट की जगह 10.5 इंच वेरिएंट पेश किया जाएगा। पहले आई एक रिपोर्ट की तरह ही, नई रिपोर्ट में भी विश्लेषक ने बताया कि नए आईपैड प्रो वेरिएंट ऐप्पल पेंसिल 2 सपोर्ट के साथ आएगा। ऐप्पल पेंसिल 2 के भी इसी इवेट में लॉन्च होने की ख़बरें हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Red iPhone 7, 128GB iPhone SE, iPad Pro, Mobiles, Tablets, Apple, iPad, Apple Event

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.