ऐप्पल ने पिछले महीने आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस रेड स्पेशल एडिशन वेरिएंट लॉन्च किए थे। अब इन दोनों स्पेशल एडिशन वेरिएंट के लिए भारत में प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए गए हैं। नए आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस रेड वेरिएंट को इन्फीबीम और अमेज़न इंडिया से प्री-बुक किया जा सकता है।
नामी टेक्नोलॉजी कंपनी ऐप्पल ने अपने लोकप्रिय हैंडसेट आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को नए रंग में पेश किया है। यह लिमिटेड एडिशन हैंडसेट लाल रंग का है। भारत में इन्हें अप्रैल महीने में उपलब्ध कराया जाएगा।
पिछले महीने के आखिर में एक रिपोर्ट आई थी कि ऐप्पल मार्च में एक इवेंट आयोजित करेगी। इस इवेंट में आईफोन 7 के लाल कलर वेरिएंट के साथ आईफोन एसई के 128 जीबी मॉडल और नए आईपैड प्रो मॉडल को लॉन्च किया जाएगा। अब एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इवेंट मार्च में ही आयोजित होगा।
ऐप्पल ने इस साल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को ब्लैक व जेट ब्लैक जैसे नए कलर वेरिएंट में पेश किया था। अब, एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इनके अपग्रेडेड वेरिएंट को एक नए रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।