Apple को लग सकता है कंज्यूमर डिमांड में कमजोरी से झटका, रेवेन्यू में गिरावट की आशंका

एपल को चीन के मार्केट में रिकवरी से कुछ राहत मिली है। कंपनी के लिए यह तीसरा सबसे बड़ा मार्केट है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 मई 2023 23:25 IST
ख़ास बातें
  • एपल के तिमाही रिजल्ट की गुरुवार को घोषणा की जाएगी
  • चीन के मार्केट में रिकवरी से कंपनी को कुछ राहत मिली है
  • पर्सनल कंप्यूटर की ग्लोबल शिपमे्ंट्स में लगभग एक तिहाई की कमी हुई है

कंपनी ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी की है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple के तिमाही रेवेन्यू में चार प्रतिशत से अधिक की कमी हो सकती है। कंज्यूमर्स के आईफोन और Mac कंप्यूटर जैसी गैर-जरूरी खरीदारियों को घटाने और सर्विसेज बिजनेस में ग्रोथ धीमी होने से कंपनी के रेवेन्यू में लगातार दूसरी तिमाही में कमी होने की आशंका है। 

एपल के तिमाही रिजल्ट की गुरुवार को घोषणा की जाएगी। चीन में आईफोन की डिमांड और इसके प्रोडक्शन में रिकवरी के बावजूद कंपनी की लगभग सभी प्रोडक्ट लाइंस के रेवेन्यू में गिरावट हो सकती है। अमेरिका में बहुत सी टेक्नोलॉजी कंपनियों ने रेवेन्यू और प्रॉफिट पर दबाव के कारण पिछले कुछ महीनों में हजारों वर्कर्स क छंटनी की है। फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म Cowen के एनालिस्ट्स ने बताया, "एपल के हार्डवेयर बिजनेस को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि आईफोन, iPad और Mac की बिक्री पर कंज्यूमर और एंटरप्राइज डिमांड में कमजोरी का असर पड़ रहा है।" कंपनी के प्रोडक्ट्स की बिक्री दूसरी तिमाही में सात प्रतिशत से अधिक घटकर 71 अरब डॉलर से कुछ अधिक रह सकती है। कंपनी के रेवेन्यू में लगभग 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाली Mac की सेल्स में बड़ी गिरावट हो सकती है। आईफोन से मिलने वाला रेवेन्यू तीन प्रतिशत से अधिक घटने का अनुमान है। 

मार्केट रिसर्च फर्म IDC के डेटा के अनुसार, इस वर्ष के शुरुआती तीन महीनों में पर्सनल कंप्यूटर की शिपमेंट्स में लगभग एक तिहाई की कमी हुई है। इसमें एपल की ओर से शिपमेंट्स में 40 प्रतिशत से अधिक की कमी बड़ा कारण है। ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में लगभग 13 प्रतिशत की कमी हुई है। हालांकि, एपल को चीन के मार्केट में रिकवरी से कुछ राहत मिली है। कंपनी के लिए यह तीसरा सबसे बड़ा मार्केट है। 

कंपनी के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इसके अलावा एपल ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की भी तैयारी की है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में एपल ने अपना पहला ऑनलाइन स्टोर लगभग तीन वर्ष पहले शुरू किया था। हाल ही में एपल ने बताया था, "भारत में ऐप डिवेलपर्स की कम्युनिटी 10 लाख से अधिक रोजगार दे रही है। यह देश में डिवेलपर्स की मजबूत ग्रोथ का प्रमाण है। देश में ऐप स्टोर की ओर से डिवेलपर्स को भुगतान पिछले लगभग पांच वर्षों में तिगुने से अधिक बढ़ा है।" 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.