Apple का iPhone की सेल्स को तेजी से बढ़ाने का टारगेट

इस महीने की शुरुआत में लॉन्च की गई एपल की iPhone 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone Air और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 सितंबर 2025 22:45 IST
ख़ास बातें
  • एपल का टारगेट आईफोन की सेल्स में डबल-डिजिट की बढ़ोतरी करने का है
  • कंपनी की iPhone 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है
  • इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 19 सितंबर से शुरू की जाएगी

कंपनी की iPhone 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhones की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। एपल का टारगेट आईफोन की सेल्स में डबल-डिजिट की बढ़ोतरी करने का है। इसके लिए इन स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया जाएगा। अगले वर्ष आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़कर 24 करोड़ यूनिट्स की हो सकती है। 

Nikkei की एक रिपोर्ट के अनुसार, एपल की योजना अगले वर्ष अपने आगामी आईफोन मॉडल्स की लगभग 9.5 करोड़ यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की है। अगले वर्ष कंपनी को अपनी शिपमेंट में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। कंपनी की योजना इस वर्ष अपने iPhone 17 की लगभग 8.5 करोड़ यूनिट्स और लगभग 22 करोड़ यूनिट्स की कुल मैन्युफैक्चरिंग करने की है। 

Advertisement

इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अगले वर्ष एपल की कुल मैन्युफैक्चरिंग बढ़कर 24 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा हो सकती है। यह कंपनी के लिए आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग का सबसे अधिक आंकड़ा होगा। एपल को उम्मीद है कि इसका आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन इसकी सेल्स बढ़ाने में मदद करेगा। इस महीने की शुरुआत में लॉन्च की गई एपल की iPhone 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone Air और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। भारत सहित बहुत से इंटरनेशनल मार्केट्स में इन स्मार्टफोन्स के लिए बड़ी संख्या में प्री-ऑर्डर दिए जा रहे हैं। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 19 सितंबर से शुरू की जाएगी। 

TF Securities International के एनालिस्ट, Ming-Chi Kuo ने बताया है कि कंपनी को iPhone 17 सीरीज के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। इसके लिए शुरुआती वीकेंड पर प्री-ऑर्डर्स की संख्या पिछले वर्ष लॉन्च की गई iPhone 16 सीरीज से अधिक रही है। एपल ने अधिक डिमांड को पूरा करने के लिए इन स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। Kuo ने कहा है कि कंपनी ने तीसरी तिमाही में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की मैन्युफैक्चरिंग में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस वर्ष एपल का iPhone 16 लगातार दूसरी तिमाही में इंटरनेशनल लेवल पर सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन है। इसके बाद iPhone 16 Pro Max और iPhone 16 Pro हैं। इस वर्ष की पहली छमाही में प्रीमियम स्मार्टफोन्स की सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। एपल का इस सेगमेंट में शिपमेंट्स में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ पहला स्थान बरकरार है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.