Apple ने भारत में शुरू किया iPhone 15 का प्रोडक्शन, अगले महीने हो सकता है लॉन्च

एपल को मार्च के अंत तक आईफोन के कुल प्रोडक्शन का सात प्रतिशत भारत से मिला था। पिछले एक वर्ष में कंपनी ने देश में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 अगस्त 2023 20:31 IST
ख़ास बातें
  • एपल चीन में मैन्युफैक्चरिंग पर अपनी निर्भरता घटाने पर विचार कर रही है
  • नई आईफोन सीरीज को 12 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है
  • देश में आईफोन 15 का प्रोडक्शन कंपोनेंट्स की उपलब्धता पर निर्भर करेगा

पिछले एक वर्ष में कंपनी ने देश में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है

अमेरिकी डिवाइसेज कंपनी Apple के आगामी iPhone 15 का भारत में प्रोडक्शन शुरू किया जा रहा है। इससे एपल के चीन के मुख्य मैन्युफैक्चरिंग बेस और भारत में मैन्युफैक्चरिंग के बीच अंतर को घटाया जा सकेगा। एपल के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली  Foxconn की तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर की फैक्टरी में नए स्मार्टफोन्स की सप्लाई चीन मे कंपनी की फैक्टरियों से इनकी डिलीवरी के कुछ सप्ताह बाद करने की तैयारी की जा रही है। 

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, एपल की योजना भारत में बनने वाले आईफोन्स की वॉल्यूम तेजी से बढ़ाने की है। अमेरिका और चीन के बीच तनाव की वजह से एपल चीन में मैन्युफैक्चरिंग पर अपनी निर्भरता घटाने पर विचार कर रही है। केंद्र सरकार की ओर से प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव जैसी कुछ योजनाओं के जरिए स्मार्टफोन्स सहित इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका फायदा एपल जैसी कंपनियों को मिल सकता है। 
Advertisement

आईफोन 14 से पहले एपल की भारत में आईफोन असेंबली की हिस्सेदारी इसके कुल प्रोडक्शन में बहुत कम थी। हालांकि, पिछले एक वर्ष में कंपनी ने देश में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। एपल को मार्च के अंत तक आईफोन के कुल प्रोडक्शन का सात प्रतिशत भारत से मिला था। कंपनी की नई आईफोन सीरीज को 12 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। देश में आईफोन 15 का प्रोडक्शन कंपोनेंट्स की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। इन कंपोनेंट्स में से अधिकार का इम्पोर्ट किया जाता है। सूत्रों ने बताया कि एपल के भारत में अन्य सप्लायर्स — Pegatron और Wistron भी जल्द आईफोन 15 की असेंबलिंग शुरू करेंगे। विस्ट्रॉन की फैक्टरी को Tata Group एक्वायर कर रहा है। 

इस बारे में Apple की प्रवक्ता और विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन के प्रतिनिधियों ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। फॉक्सकॉन को टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं मिला। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि iPhone 15 और iPhone 15 Plus में 48 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। यह कैमरा अधिक लाइट कैप्चर कर सकेगा जिससे इमेज की क्वालिटी बेहतर होगी। इस कैमरा के iPhone 14 Pro के समान होने की संभावना है। ग्लोबल इकोनॉमी में कमजोरी और स्मार्टफोन मार्केट में गिरावट के पूर्वानुमान के बावजूद एपल ने आईफोन की नई सीरीज की बड़ी संख्या में सप्लाई तैयार रखने की योजना बनाई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.