Apple के शेयर प्राइस में बड़ी गिरावट, प्रोडक्शन घटने से iPhone की हो रही शॉर्टेज

एपल के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn की चीन में मौजूद फैक्टरी में वर्कर्स के विरोध प्रदर्शन करने से आईफोन के प्रोडक्शन में कमी आने की आशंका है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 नवंबर 2022 22:13 IST
ख़ास बातें
  • एपल के आईफोन प्रोडक्शन में 30 प्रतिशत तक की कमी हो सकती है
  • फॉक्सकॉइन की चाइनीज फैक्टरी में आईफोन के प्रीमियम मॉडल बनते हैं
  • वर्कर्स के उपद्रव के कारण इस फैक्टरी में प्रोडक्शन पर असर पड़ा है

बहुत से देशों में आईफोन की शॉर्टेज हो सकती है

अमेरिकी स्मार्टफोन और टेक कंपनी Apple के शेयर प्राइस में सोमवार को लगभग 1.4 प्रतिशत की गिरावट हुई। एपल के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn की चीन में मौजूद फैक्टरी में वर्कर्स के विरोध प्रदर्शन करने से आईफोन के प्रोडक्शन में कमी आने की आशंका है। यह आईफोन की सबसे बड़ी फैक्टरी है। 

बहुत से देशों में आईफोन की शॉर्टेज हो रही है। ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान कस्टमर्स को आईफोन खरीदने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। यह पश्चिमी देशों में शॉपिंग का सबसे व्यस्त सीजन होता है। स्मार्टफोन और टेक कंपनियां अपनी वार्षिक सेल्स का बड़ा हिस्सा इस दौरान हासिल करती हैं। अमेरिका में कस्टमर्स को iPhone Pro और Pro Max मॉडल्स खरीदने के लिए एक महीने से अधिक का इंतजार करना पड़ेगा। एपल के आईफोन प्रोडक्शन में 30 प्रतिशत तक की कमी हो सकती है। 
Advertisement

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, इस फैक्टरी में स्थिति सामान्य नहीं हुई है और प्रोडक्शन में नुकसान का अनुमान बदल सकता है। फॉक्सकॉन के वर्कर्स को असेंबली लाइंस पर जल्द वापस लाने और कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन पर पर प्रोडक्शन निर्भर करेगा। इस फैक्टरी में iPhone 14 Pro और  Pro Max का अधिकतर प्रोडक्शन होता है। ये दोनों स्मार्टफोन इस वर्ष एपल के लिए सबसे अधिक डिमांड वाले रहे हैं। Apple की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn की इस फैक्टरी से पिछले सप्ताह 20,000 से अधिक वर्कर्स ने इस्तीफा दिया था। इनमें से अधिकतर को हाल ही में रखा गया था। इससे कंपनी के इस महीने के अंत तक प्रोडक्शन को बढ़ाने के लक्ष्य पर असर पड़ेगा। 

इस फैक्टरी में वेतन के भुगतान में देरी और कोरोना के कारण लगाई गई पाबंदियों के कारण बड़ी संख्या में वर्कर्स ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद Foxconn ने इस्तीफा देने वाले वर्कर्स को 10,000 येन (लगभग 1,14,000 रुपये) के भुगतान की पेशकश की थी। कंपनी ने नए वर्कर्स से वेतन से जुड़ी तकनीकी गलती के लिए माफी भी मांगी थी। Foxconn ने इस महीने की शुरुआत में बड़ी संख्या में वर्कर्स की हायरिंग की थी। कंपनी ने नए वर्कर्स को अधिक वेतन के साथ ही बोनस देने का भी वादा किया था। पिछले महीने कोरोना के फैलने के बाद लगाई गई पाबंदियों के कारण फॉक्सकॉन को कई वर्कर्स को आइसोलेट करना पड़ा था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  6. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  9. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  10. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.