आईफोन बनाने वाली Apple पर लगा वर्कर्स को सोशल मीडिया के इस्तेमाल से रोकने का आरोप

अगर कंपनी इस मामले का NLRB के साथ निपटारा नहीं करती है, तो एक एडमिनिस्ट्रेटिव जज इस मामले की सुनवाई करेंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2024 16:04 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका के नेशनल लेबर रिलेशंस बोर्ड (NLRB) ने एपल पर यह आरोप लगाया है
  • इसमें कहा गया है कि कंपनी के वर्कर्स की सोशल मीडिया पर निगरानी हो रही है
  • पिछले महीने एपल ने आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च किया था

कंपनी ने कहा है कि वह एक सकारात्मक और समग्र वर्कप्लेस को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है

दुनिया भर में लोकप्रिय Iphone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple पर अपने वर्कर्स को सोशल मीडिया के इस्तेमाल से रोकने का आरोप लगा है। अमेरिका के नेशनल लेबर रिलेशंस बोर्ड (NLRB) ने कहा है कि कंपनी अपने वर्कर्स के कार्य की बेहतर स्थितियों केअधिकारों के साथ हस्तक्षेप कर रही है और इसके लिए उनके सोशल मीडिया और वर्कप्लेस मैसेजिंग ऐप Slack के इस्तेमाल पर बंदिशें लगाई जा रही हैं। 

NLRB की शिकायत में एपल पर कार्य के गैर कानूनी नियमों को बनाने का आरोप लगा है। इस शिकायत में कहा गया है कि कंपनी ने कार्य की स्थितियों में बदलावों की मांग करने वाले एक वर्कर को गैर कानूनी तरीके से निकाल दिया है। इसके अलावा एक अन्य वर्कर को सोशल मीडिया पर पोस्ट को डिलीट करने के लिए कहा गया है। इससे यह पता चल रहा है कि एपल की ओर से वर्कर्स की सोशल मीडिया के जरिए निगरानी की जा रही है। इस महीने में यह दूसरी बार है कि जब NLRB ने एपल को शिकायत भेजी है। पिछले सप्ताह इसने कंपनी पर आरोप लगाया था कि वह अपने वर्कर्स पर अवैध गोपनीयता, नॉन-डिस्क्लोजर और नॉन-कम्पीट एग्रीमेंट साइन करने के लिए दबाव डाल रही है। 
Advertisement

एपल के प्रवक्ता ने इस बारे में कहा कि कंपनी एक सकारात्मक और समग्र वर्कप्लेस को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है और वर्कर्स की शिकायतों को गंभीरता से लेती है। अगर Apple इस मामले का NLRB के साथ निपटारा नहीं करती है, तो एक एडमिनिस्ट्रेटिव जज इस मामले की सुनवाई करेंगे। 

पिछले महीने एपल ने  iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में बेहतर डिजाइन, A18 चिपसेट और एक्शन बटन जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा एक अलग कैमरा कंट्रोल बटन भी दिया गया है। iPhone 16 की सेल्स कंपनी के अनुमान के अनुसार है। हाल ही में TF International Securities के एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में iPhone 16 सीरीज की सेल्स के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि विशेषतौर पर iPhone 16 Pro मॉडल्स को जोड़कर इस स्मार्टफोन सीरीज की सेल्स एपल के अनुमान के अनुसार है। इन स्मार्टफोन्स के लिए असेंबली के ऑर्डर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस सीरीज के iPhone 16 Pro की डिमांड पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 15 Pro के समान है। iPhone 15 Pro को जल्द शिपमेंट का भी फायदा मिल रहा है। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  7. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  8. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  2. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  7. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  10. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.