Apple के iPhone 16 Pro में मिल सकता है 5x ऑप्टिकल जूम

एपल की योजना आईफोन 16 सीरीज में पेरिस्कोप लेंस का इस्तेमाल बढ़ाने की है। इस वजह से इस लेंस के लिए अधिक ऑर्डर दिए गए हैं

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जुलाई 2024 19:15 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन 16 प्रो मॉडल्स में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • इन स्मार्टफोन्स में बैटरी एक स्टेनलेस स्टील के केस में हो सकती है
  • इससे कंपनी को EU के रिप्लेसेबल बैटरी के नियम का पालन करने में आसानी होगी

कंपनी की योजना आगामी आईफोन 16 सीरीज में पेरिस्कोप लेंस का इस्तेमाल बढ़ाने की है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की नई iPhone सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज के iPhone 16 Pro और 16 Pro Max में टेटाप्रिज्म 5x जूम लेंस दिया जा सकता है। एपल ने इस लेंस का इस्तेमाल पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 15 Pro Max में किया था। 

DigitTimes in Asia की रिपोर्ट के अनुसार, एपल की योजना आगामी आईफोन 16 सीरीज में पेरिस्कोप लेंस का इस्तेमाल बढ़ाने की है। इस वजह से इस लेंस के कुछ सप्लायर्स को इनके लिए अधिक ऑर्डर दिए गए हैं। टेटाप्रिज्म कैमरा कंपोनेंट्स के लिए ताइवान के लेंस मॉड्यूल मैन्युफैक्चरर्स Largan Precision और Genius Electronic Optical प्रमुख सप्लायर्स हो सकते हैं। आईफोन 16 प्रो मॉडल्स में ऑप्टिकल जूम कैपेबिलिटीज के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा हो सकते हैं। iPhone 16 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX903 प्राइमरी कैमरा और iPhone 16 Pro में  Sony IMX803 कैमरा दिया जा सकता है। 

आईफोन 16 सीरीज के सभी मॉडल्स में A18 चिप हो सकता है। हाल ही में सप्लाई चेन एनालिस्ट Ming-Chi Kuo का दावा किया था कि एपल ने आईफोन 16 सीरीज में बैटरी की एनर्जी डेंसिटी बढ़ाने की तैयारी की है। इससे इन स्मार्टफोन्स की बैटरी अधिक चल सकेगी। इनमें बैटरी एक स्टेनलेस स्टील के केस में हो सकती है। इससे कंपनी को यूरोपियन यूनियन के स्मार्टफोन्स में रिप्लेसेबल बैटरी के नियम का पालन करने में भी मदद मिलेगी। Kuo ने बताया कि आईफोन की बैटरी के लिए स्टेनलेस स्टील की केसिंग से सेफ्टी की आवश्यक्ताओं को पूरा करने के साथ ही 10 प्रतिशत तक अधिक सेल डेंसिटी मिल सकेगी। 

इससे पहले Kuo ने कहा था कि स्टेनलेस स्टील की केसिंग से आगामी आईफोन्स में बैटरी को बदला जा सकेगा। इससे एपल को यूरोपियन यूनियन के नियम का पालन करने में आसानी होगी। आईफोन 16 सीरीज के लिए स्टेनलेस स्टील की बैटरी केसिंग्स की सप्लाई Sunway कर सकती है।टिप्सटर Instant Digital ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में दावा किया था कि iPhone 16 Pro का साइज 149.6 x 71.45 x 8.25 mm और वजन लगभग 194 ग्राम का होगा। पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 15 Pro का साइज 146.6 x 70.6 x 8.25 mm और वजन लगभग 187 ग्राम का था। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • Bad
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Acer ने लॉन्च किया 2 डिस्प्ले वाला फोन! 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल PC की शिपमेंट्स में बड़ी गिरावट, Lenovo का पहला रैंक बरकरार
  2. Motorola Edge 70 Max में होगी सबसे बड़ी बैटरी, 7100mAh के साथ सिंगल चार्ज में चलेगा 58 घंटे!
  3. Hisense लाई ऐसा फोन जिससे अलग हो जाती है स्क्रीन! Hisense A10 के जानें फीचर्स
  4. मोबाइल की महंगी मार! Rs 8 हजार बढ़ गई Samsung Galaxy M47 फोन की कीमत
  5. Vivo ने सस्ता फोन Vivo Y05e किया लॉन्च, 5150mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Acer ने लॉन्च किया 2 डिस्प्ले वाला फोन! 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  7. मोबाइल नेटवर्क गया तो इस देश में ट्रेनें हो गईं ठप! भारत में भी हो सकता है? जानें
  8. 5000mAh बैटरी वाला Xiaomi फोन 21 हजार सस्ता खरीदें! Flipkart पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  10. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.