iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max में हो सकती है बड़ी स्क्रीन

कंपनी के iPhone 16 Pro का साइज 149.6 x 71.45 x 8.25 mm और वजन लगभग 194 ग्राम का होगा

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जून 2024 18:05 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज के Pro मॉडल्स में बेजेल्स को पतला किया जा सकता है
  • iPhone 16 Pro वेरिएंट्स कुछ बड़े और भारी हो सकते हैं
  • कंपनी की आईफोन 15 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है

इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के कंपोनेंट्स की जल्द मैन्युफैक्चरिंग शुरू की जाएगी

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की iPhone 16 सीरीज को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के Pro मॉडल्स में बेजेल्स को पतला किया जा सकता है। इससे कंपनी को स्मार्टफोन्स के साइज में अधिक बढ़ोतरी किए बिना एक बड़ी स्क्रीन देने में आसानी होगी। 

टिप्सटर Instant Digital ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में दावा किया है कि iPhone 16 Pro का साइज 149.6 x 71.45 x 8.25 mm और वजन लगभग 194 ग्राम का होगा। पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 15 Pro का साइज 146.6 x 70.6 x 8.25 mm और वजन लगभग 187 ग्राम का था। iPhone 16 Pro Max का साइज 163.02 x 77.58 x 8.26 mm और वजन लगभग 225 ग्राम का होने की संभावना है। इसकी तुलना में iPhone 15 Pro Max का साइज 159.9 x 76.7 x 8.25 mm और वजन लगभग 221 ग्राम का था। 
Advertisement

इस टिप्सटर का कहना है कि iPhone 16 Pro वेरिएंट्स कुछ बड़े और भारी होंगे और इनमें बेजेल्स कम दिखेंगे। हाल ही में एक अन्य टिप्सटर OvO ने बताया था कि iPhone 16 Pro Max में अपग्रेडेड 48 मेगापिक्सल Sony IMX903 मेन कैमरा और iPhone 16 Pro में 48 मेगापिक्सल Sony IMX803 कैमरा हो सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जा सकता है। पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में 12 मेगापिक्सल का कैमरा था। इस टिप्स्टर का कहना है कि iPhone 16 Pro Max में 5x टेलीफोटो कैमरा होगा। 

इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के कंपोनेंट्स की जल्द मैन्युफैक्चरिंग शुरू की जाएगी। कंपनी की आईफोन 15 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट्स (DSCC) के CEO, Ross Young ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था कि एपल जल्द ही iPhone 16 और iPhone 16 Pro के डिस्प्ले की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी। इन दोनों स्मार्टफोन्स की बड़ी संख्या में बिक्री होने का अनुमान है। TF Securities International के एनालिस्ट, Ming Chi Kuo का कहना है कि iPhone 16 Pro Max में बेहतर बैटरी दी जाएगी। इसकी बैटरी की एनर्जी डेंसिटी iPhone 15 Pro Max से अधिक होगी। इस स्मार्टफोन में एल्युमीनियम के बजाय स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  9. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.