Apple की फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, डिस्प्ले के लिए चुना जाएगा सप्लायर

हाल ही में एपल ने एक पुराने पेटेंट को अपडेट किया था। यह पेटेंट एक ट्राइ-फोल्ड स्मार्टफोन के लिए हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 जनवरी 2025 23:32 IST
ख़ास बातें
  • इस सेगमेंट में बहुत सी स्मार्टफोन कंपनियों ने मॉडल लॉन्च किए हैं
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samung की बड़ी हिस्सेदारी है
  • एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिस्प्ले के लिए सप्लायर को खोजा जा रहा है

कंपनी ट्राइ-फोल्ड स्मार्टफोन पेश कर सकती है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samung की बड़ी हिस्सेदारी है। पिछले कुछ वर्षों में इस सेगमेंट में बहुत सी स्मार्टफोन कंपनियों ने मॉडल लॉन्च किए हैं। 

दक्षिण कोरिया के ब्लॉग Naver ने एपल की सप्लाई चेन के एक सूत्र के हवाले से बताया है कि इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिस्प्ले के लिए मुख्य सप्लायर को जल्द तय किया जा सकता है। एपल इस डिस्प्ले की थिकनेस और मजबूती के लिए तकनीकी जरूरतों को पूरा करने वाला डिस्प्ले चुन सकती है। पिछले वर्ष  GSMArena की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि अमेरिका के पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस (USPTO) की वेबसाइट पर पब्लिश किए गए एक डॉक्यूमेंट में एपल के नए हिंज डिजाइन के बारे में जानकारी उपलब्ध है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो हिंज स्ट्रक्चर के  साथ जुड़ा है। यह एक एक्सिस के आसपास बेंड होता है। इसमें फ्लेक्सिबल डिस्प्ले है जो दो हिस्सों में बंटा है। एपल ने बताया है कि नए हिंज मैकेनिज्म में रोटेशनल सिंक्रोनाइजेशन गियर्स के दो सेट हैं। इनका डिजाइन डिवाइस को फोल्ड करने के तरीके पर नियंत्रण के लिए बनाया गया है। 
Advertisement

हाल ही में एपल ने एक पुराने पेटेंट को अपडेट किया था। यह पेटेंट एक ट्राइ-फोल्ड स्मार्टफोन के लिए हो सकता है। USPTO के पास दाखिल किए गए इस पेटेंट का शीर्षक 'इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज विद डिस्प्ले एंड टच सेंसर स्ट्रक्चर्स' है। इसमें पहले डिस्प्ले के अंदर टच सेंसर स्ट्रक्चर्स प्रदर्शित किए गए थे लेकिन एपल ने इसमें कई बदलाव कर इस पेटेंट का दायरा बढ़ाया है। 

Patently Apple ने इस पेटेंट को देखा है। इसमें बड़े इंटरनल डिस्प्ले पैनल के साथ आउटर डिस्प्ले को जोड़ा गया है। इस पेटेंट में आउटर डिस्प्ले के साथ एक अन्य डिस्प्ले पैनल भी है। इस स्मार्टफोन का नया स्ट्रक्चर ट्रिपल फोल्ड डिजाइन का संकेत दे रहा है। यह चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Huawei के पिछले वर्ष लॉन्च हुए ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT के जैसा है, जिसमें सेंट्रल लेयर फोल्ड होने की स्थिति में छिपी होती है। इसका आउटर डिस्प्ले फोल्ड और अनफोल्ड दोनों स्थितियों में दिखता है। इस पेटेंट एप्लिकेशन में बताया गया है कि टेक्नोलॉजी से प्रत्येक डिस्प्ले वॉल पर टच सेंसर स्ट्रक्चर्स को जोड़ा जाएगा और प्रत्येक डिस्प्ले अलग से टच इनपुट को कलेक्ट और प्रोसेस करेगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.