Apple की नोएडा और पुणे में नए स्टोर्स खोलने की तैयारी

मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल सेल्स में एपल ने पहला स्थान हासिल किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2025 23:33 IST
ख़ास बातें
  • एपल के मौजूदा स्टोर्स दिल्ली और मुंबई में हैं
  • इसके अलावा कंपनी की दो अतिरिक्त स्टोर्स खोलने की योजना है
  • देश में पिछले कुछ वर्षों में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है

देश में पिछले कुछ वर्षों में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है

भारत में Apple के नए स्टोर्स जल्द शुरू हो सकते हैं। एपल के ये स्टोर्स उत्तर प्रदेश में नोएडा के DLF Mall of India और महाराष्ट्र में पुणे के Kopa Mall में खोले जा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की दो अतिरिक्त स्टोर्स खोलने की योजना है। एपल के मौजूदा स्टोर्स दिल्ली और मुंबई में हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एपल ने नोएडा और पुणे में अपने तीसरे और चौथे स्टोर के लिए लोकेशन को तय कर लिया है। इसके अलावा यह मुंबई और बेंगलुरु में दो स्टोर्स के लिए लोकेशन की तलाश कर रही है। कंपनी के मौजूदा दो स्टोर्स का सेल्स के पहले वर्ष में संयुक्त रेवेन्यू लगभग 800 करोड़ रुपये का था। इसमें दिल्ली में साकेत के स्टोर की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत की थी। पिछले वर्ष अक्टूबर में एपल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिटेल), Deirdre O'Brien ने कंपनी के एक्सपैंशन की योजना की घोषणा की थी। इसके बाद कंपनी ने देश में लगभग 400 वर्कर्स की हायरिंग शुरू की थी। 
Advertisement

इस वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल सेल्स में एपल ने पहला स्थान हासिल किया है। कंपनी को भारत और जापान में डिमांड बढ़ने और iPhone 16e के लॉन्च से फायदा मिला है। स्मार्टफोन मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी लगभग 19 प्रतिशत की है। अमेरिका, यूरोप और चीन में एपल की सेल्स फ्लैट रही है या इसमें कमी हुई है। स्मार्टफोन के मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung लगभग 18 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है। 

अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump की ओर से इम्पोर्ट पर लगाए गए टैरिफ से बचने के लिए एपल के आईफोन्स का स्टॉक जमा किया जा रहा है। हालांकि, ट्रंप ने चीन से इम्पोर्ट पर लगाए गए टैरिफ में कंप्यूटर्स, स्मार्टफोन्स और कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को शामिल नहीं किया है। भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में पिछले वित्त वर्ष में आईफोन की हिस्सेदारी लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की रही है। देश में पिछले कुछ वर्षों में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है। एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn ने पिछले वर्ष देश में लगभग 1.2 करोड़ आईफोन्स की असेंबलिंग की थी। आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में चीन की बड़ी हिस्सेदारी है। हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी की योजना भारत में AirPods, MacBook और iPad की मैन्युफैक्चरिंग भी जल्द शुरू करने की है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.