Apple ने पुणे में खोला स्टोर, कंपनी अगले सप्ताह लॉन्च करेगी iPhone 17 सीरीज

कंपनी के ऑफलाइन स्टोर्स में कस्टमर्स के पास प्रोडक्ट्स को खरीदने के लिए फाइनेंसिंग के साथ ही एपल ट्रेड-इन प्रोग्राम का इस्तेमाल करने का भी विकल्प होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 सितंबर 2025 15:06 IST
ख़ास बातें
  • इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी ने बेंगलुरु में स्टोर की शुरुआत की थी
  • देश में एपल का पहला स्टोर दो वर्ष पहले मुंबई में खुला था
  • देश में पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के प्रोडक्ट्स की बिक्री बढ़ी है

देश में एपल का पहला स्टोर दो वर्ष पहले मुंबई में खोला गया था

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली Apple ने देश में अपना चौथा स्टोर शुरू किया है। कंपनी का यह स्टोर महाराष्ट्र के पुणे में है। इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी ने बेंगलुरु में स्टोर की शुरुआत की थी। देश में एपल का पहला स्टोर दो वर्ष पहले मुंबई में खोला गया था। इसके बाद राजधानी दिल्ली के साकेत में कंपनी ने स्टोर की शुरुआत की थी। 

कंपनी के पुणे के स्टोर में कस्टमर्स को एपल के सभी प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की पेशकश की जाएगी। इस स्टोर में कस्टमर्स को एपल के iPhone, MacBook, iPad, Apple Watch और अन्य प्रोडक्ट्स का एक्सपीरिएंस करने और खरीदने की सुविधा मिलेगी। एपल ने बताया है कि इस स्टोर में देश के 11 राज्यों से आने वाले लगभग 68 वर्कर्स हैं। एपल के अन्य स्टोर्स की तरह यह भी पूरी तरह रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल करता है और कार्बन न्यूट्रल है। देश में पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के प्रोडक्ट्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

एपल के पुणे के स्टोर में कस्टमर्स को पर्सनलाइज्ड सेटअप और असिस्टेंस उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी के ऑफलाइन स्टोर्स में कस्टमर्स के पास प्रोडक्ट्स को खरीदने के लिए फाइनेंसिंग के साथ ही एपल ट्रेड-इन प्रोग्राम का इस्तेमाल करने का भी विकल्प होगा। इस स्टोर में एक अलग Apple Pickup जोन भी है, जिसमें ऑनलाइन ऑर्डर्स देने वाले कस्टमर्स स्टोर में आकर अपने प्रोडक्ट्स को ले सकेंगे। कंपनी के यूजर्स के लिए इसमें इन-स्टोर सेशंस भी आयोजित किए जाएंगे। ये सेशन विशेषतौर पर स्टूडेंट्स, कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किए गए हैं। इन सेशंस के लिए कंपनी ने ग्रुप बुकिंग की भी पेशकश की है जिसमें अपने स्किल्स को बढ़ाने के लिए लोग एक ग्रुप में अपने एपल डिवाइसेज के बारे में अधिक जानकारी दे सकते हैं। 

अगले सप्ताह लॉन्च की जाने वाली नई आईफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air शामिल हो सकते हैं। आगामी आईफोन सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को छह कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस सीरीज के iPhone 17 Pro के लिए व्हाइट, ग्रे, ऑरेंज, डार्क ब्लू और ब्लैक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। नई आईफोन सीरीज के साथ Apple Watch Series 11 और  Watch Ultra 2 का अगला वर्जन भी पेश किया जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.