Apple ने iPhone 16 पर बैन को हटाने के लिए इस देश को दिया 10 करोड़ डॉलर का ऑफर....

इंडोनेशिया की इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने आईफोन 16 की बिक्री पर रोक लगा दी थी। मिनिस्ट्री ने एपल से इनवेस्टमेंट की योजना में बदलाव करने और अपने स्मार्टफोन्स के लिए रिसर्च एंड डिवेलपमेंट पर अधिक जोर देने को कहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 नवंबर 2024 16:45 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के iPhone 16 की बिक्री पर भी इंडोनेशिया ने बैन लगाया है
  • एपल ने इंडोनेशिया में अपने निवेश को लगभग 10 गुना बढ़ाने की पेशकश की है
  • पिछले कुछ वर्षों में आईफोन की सेल्स तेजी से बढ़ी है

कंपनी को इंडोनेशिया की सरकार ने इनवेस्टमेंट बढ़ाने के लिए कहा है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple को इंडोनेशिया में अपने स्मार्टफोन्स की बिक्री को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में लॉन्च किए गए कंपनी के iPhone 16 की बिक्री पर भी इंडोनेशिया ने बैन लगाया है। इस समस्या से निपटने के लिए एपल ने इंडोनेशिया में अपने इनवेस्टमेंट को लगभग 10 गुना बढ़ाने की पेशकश की है। 

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इंडोनेशिया में दो वर्षों में लगभग 10 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करने का प्रपोजल दिया है। इससे पहले एपल ने लगभग एक करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना की जानकारी दी थी। इसमें आईफोन की एक्सेसरीज और कंपोनेंट्स बनाने के लिए एक फैक्टरी लगाना शामिल था। यह फैक्टरी इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के दक्षिणपूर्व में Bandung शहर में लगाई जानी थी। इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने इंडोनेशिया की इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने आईफोन 16 की बिक्री पर रोक लगा दी थी। मिनिस्ट्री ने एपल से इनवेस्टमेंट की योजना में बदलाव करने और अपने स्मार्टफोन्स के लिए रिसर्च एंड डिवेलपमेंट पर अधिक जोर देने को कहा है। 

एपल के नए प्रपोजल पर मिनिस्ट्री ने अंतिम फैसला नहीं किया है। इस बारे में एपल और इंडोनेशिया की इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया। इंडोनेशिया की सरकार का कहना है कि कंपनी ने स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के लिए 40 प्रतिशत लोकल कंटेंट की शर्त को पूरा नहीं किया है। इंडोनेशिया ने इनवेस्टमेंट में कमी के कारण Google के Pixel स्मार्टफोन्स की बिक्री पर भी रोक लगाई है। 

इस वर्ष की तीसरी तिमाही में एपल का आईफोन 15 सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट में पहले तीन स्थान एपल के पास हैं। भारत में भी कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने इस लिस्ट में सबसे अधिक स्थान हासिल किए हैं। सैमसंग के Galaxy S डिवाइस ने छह वर्षों में पहली बार 10 सबसे अधिक बिकने वाले स्मार्टफोन्स में जगह बनाई है। यह पहली बार है कि जब आईफोन की कुल सेल्स में Pro वेरिएंट्स की हिस्सेदारी लगभग आधी रही है। इससे एपल ने वैल्यू के लिहाज से ज्यादा सेल्स हासिल की है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.