Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है iPhone की सबसे बड़ी बैटरी

फोल्डेबल आईफोन में अनफोल्ड करने पर 7.8 इंच का मेन डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में चार कैमरा दिए जा सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 नवंबर 2025 23:34 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के iPhone Fold में 5.800 mAh तक की कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में चार कैमरा दिए जा सकते हैं
  • दक्षिण कोरिया की Samsung की इस मार्केट में सबसे अधिक हिस्सेदारी है

यह एक सांकेतिक इमेज है

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple भी इस सेगमेंट में अपना मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कररही है। दक्षिण कोरिया की Samsung की इस मार्केट में सबसे अधिक हिस्सेदारी है। एपल का फोल्डेबल आईफोन अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में टिप्सटर Yeux1122 के हवाले से बताया गया है कि एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन में iPhones की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। यह बैटरी हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy Z Fold 7 और Google Pixel 10 Pro Fold में इस्तेमाल की गई बैटरी से भी बड़ी हो सकती है। एपल ने iPhone 17 Pro Max में अपने किसी स्मार्टफोन की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी है। हाल ही में लॉन्च की गई iPhone 17 सीरीज के इस प्रीमियम वेरिएंट में 5,088 mAh की बैटरी है। 

कंपनी के iPhone Fold में 5.800 mAh तक की कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। हाल ही में Bloomberg के एनालिस्ट Mark Gurman ने अपने Power On न्यूजलेटर में बताया था कि इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में सैमसंग की ओर से डिजाइन किए गए कुछ कंपोनेंट्स का इस्तेमाल हो सकता है। फोल्डबल आईफोन का प्राइस 2,000 डॉलर से अधिक का रखा जा सकता है। Mark ने कहा था कि एपल के पहले फोल्डेबल आईफोन में इंटरफेस या हार्डवेयर में बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा। इसका लुक सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की Galaxy Z Fold सीरीज के समान हो सकता है। फोल्डेबल आईफोन में अनफोल्ड करने पर 7.8 इंच का मेन डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में चार कैमरा दिए जा सकते हैं। 

इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि एपल ने इस स्मार्टफोन के हिंज मैकेनिज्म और डिस्प्ले को डिवेलप करने के लिए सैमसंग और Fine M-Tec से संपर्क किया है। एपल के इस स्मार्टफोन का मुकाबला Samsung के अलावा Honor, Vivo, Huawei और Oppo जैसी स्मार्टफोन कंपनियों के बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से हो सकता है। पिछले वर्ष Huawei ने पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च किया था। हाल ही में Huawei ने ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन का नया वर्जन पेश किया था। सैमसंग की भी जल्द ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग होने की कम संभावना है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड, जून में सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड
  2. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  3. Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता
  4. Samsung Galaxy M67 में मिल सकता है Exynos चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹349 में Wireless Speaker, ₹749 में TWS Earbuds! U&i ने लॉन्च किए कई नए गैजेट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI ऑटोमेशन के चलते 2026 में अबतक 1.2 लाख लोगों की गई नौकरी!
  2. 10 सरकारी ऐप्स जो आपका समय और कागजी काम दोनों बचाएंगे!
  3. क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बढ़ी RBI की चिंता, बैन लगाने पर जोर
  4. SIR Phase-III: Voter List में नाम है या कट गया? घर बैठे ऐसे करें चेक, पढ़ें पूरी गाइड
  5. फुल सिग्नल के बाद भी स्लो चल रहा इंटरनेट? ये फ्री सरकारी ऐप बताएगा आपके नेटवर्क का पूरा हाल
  6. TRAI से क्यों भिड़ गया Truecaller? स्पैम कॉल्स को लेकर छिड़ी नई बहस
  7. पृथ्वी का पड़ोसी मिल गया! अंतरिक्ष में धरती जैसे ग्रह का चला पता, मात्र 25 प्रकाशवर्ष है दूर ...
  8. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  9. Jio और Airtel से आधी कीमत में सरकारी कंपनी दे रही 365 दिनों की वैधता वाला प्लान, डेली 2GB और अनलिमिटेड कॉलिंग
  10. iQOO Z11 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.