Apple के फोल्डेबल iPhone की मैन्युफैक्चरिंग में हो सकती है देरी, डिजाइनिंग की मुश्किल!

फोल्डेबल आईफोन की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है। इस स्मार्टफोन का यूजर इंटरफेस अनफोल्ड करने पर iPad के जैसा हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2026 18:59 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को iPhone Fold कहा जा सकता है
  • फोल्डेबल आईफोन की इनर स्क्रीन 7.58 इंच की हो सकती है
  • इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की बड़ी हिस्सेदारी है

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को इस वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को iPhone Fold कहा जा सकता है। हालांकि, एपल को फोल्डेबल आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग से पहले इसकी डिजाइनिंग से जुड़ी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि फोल्डेबल आईफोन की इंजीनियरिंग वेरिफिकेशन फेज में टेस्टिंग की जा रही है। यह मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने से पहले डिजाइन से जुड़ी कमियों का पता लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण फेज होता है। ऐसा बताया गया है कि एपल ने अपने सप्लायर्स को फोल्डेबल आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग में बदलाव की सूचना दी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले महीने तक इस स्मार्टफोन के लिए तकनीकी मुश्किलों को दूर करना महत्वपूर्ण है। इसमें देरी होने पर iPhone Fold के लॉन्च की स्ट्रैटेजी में कंपनी को बदलाव करना पड़ सकता है। 

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला स्थान है। हाल ही में एपल ने अपने सप्लायर्स को बताया था कि उसकी योजना इस वर्ष की दूसरी छमाही में फोल्डेबल आईफोन की शिपमेंट्स शुरू करने की है। इस स्मार्टफोन में डुअल-लेयर UTG और UFG ग्लास डिजाइन मिल सकता है। इसमें इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले ग्लास की दो थिन शीट्स के बीच होगा। iPhone Fold में अपडेटेड हिंज डिजाइन भी दिख सकता है। इससे इस स्मार्टफोन को आसानी से फोल्ड किया जा सकेगा और इसके डिस्प्ले पर क्रीज भी कम दिखेगी। 

एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra के तौर पर भी पेश किया जा सकता है। इसमें कंपनी का 2 nm प्रोसेस पर बनाया जाने वाला आगामी प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोल्डेबल आईफोन की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है। इस स्मार्टफोन का यूजर इंटरफेस अनफोल्ड करने पर iPad के जैसा हो सकता है। फोल्डेबल आईफोन के लिए डिस्प्ले की क्वालिटी और बेहतर डिजाइन पर फोकस किया जा रहा है। एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन में iPhones की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। कंपनी ने iPhone 17 Pro Max में 5,088 mAh वाली अपने किसी स्मार्टफोन की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.