Apple के iPhone 16 Pro मॉडल्स में हो सकती है बड़ी बैटरी

इस सीरीज के iPhone 16 Pro में 3,577 mAh और iPhone 16 Pro Max में 4,441 mAh की बैटरी हो सकती है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 अगस्त 2024 22:52 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज के बेसिक मॉडल iPhone 16 में नया डिजाइन हो सकता है
  • आईफोन 15 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था
  • एपल ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का शिफ्ट करने की योजना बनाई है

आईफोन 16 में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले हो सकता है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की iPhone 16 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज के बेसिक मॉडल iPhone 16 में नया डिजाइन होने की अटकल है। इसके Pro मॉडल्स में परफॉर्मेंस और चार्जिंग स्पीड से जुड़े अपग्रेड हो सकते हैं। पिछले वर्ष पेश की गई पेश की गई आईफोन 15 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 

टिप्सटर Instant Digital ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि iPhone 16 Pro मॉडल्स में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। इस सीरीज के iPhone 16 Pro में 3,577 mAh और iPhone 16 Pro Max में 4,441 mAh की बैटरी हो सकती है। हालांकि, एपल ने आगामी आईफोन सीरीज की बैटरी कैपेसिटी का खुलासा नहीं किया है। 

इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के यूजर JSonny Dickson (@SonnyDickson) ने आईफोन 16 की डमी यूनिट्स को लीक किया था। यह स्मार्टफोन पांच कलर्स और नए डिजाइन वाले कैमरा आइलैंड के साथ दिख रहा है। इसे ब्लू, ग्रीन, पिंक, ब्लैक और व्हाइट कलर्स में लाया जा सकता है। हाल ही में एपल को ट्रैक करने वाले एनालिस्ट Ming Chi Kuo ने आईफोन 16 के लिए समान कलर्स ऑप्शंस की जानकारी दी थी। आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस को ब्लू, ग्रीन, पिंक, ब्लैक और येलो कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। इन स्मार्टफोन्स में मैट फिनिश थी। 

आईफोन 16 में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले हो सकता है। आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस में A18 बायोनिक चिप और आईफोन 16 प्रो और प्रो मैक्स में A18 Pro चिप दिया जा सकता है। एपल की iPhone 16 Pro मॉडल्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना है। इन स्मार्टफोन्स को सेल्स शुरू होने के पहले दिन से उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके लिए इसके लिए एपल अपनी मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फर्मों के साथ टाई-अप कर सकती है। कंपनी ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा अन्य देशों में शिफ्ट करने की योजना बनाई है। एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn की तमिलनाडु की फैक्टरी में इन स्मार्टफोन्स को बनाया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने देश में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। आईफोन 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स दोनों में 40 W वायर्ड चार्जिंग और MagSafe के इस्तेमाल से 20 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • Bad
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.