Apple के iPhone Air 2 में मिल सकते हैं डुअल रियर कैमरा

iPhone Air 2 में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल डुअल-लेंस कैमरा दिया जा सकता है

Apple के iPhone Air 2 में मिल सकते हैं डुअल रियर कैमरा

इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • एपल के iPhone Air 2 में 3,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • आगामी स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • iPhone Air 2 में 6.55 इंच डिस्प्ले मिल सकता है
विज्ञापन

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने पिछले वर्ष सितंबर में अपना सबसे कम थिकनेस वाला iPhone लॉन्च किया था। iPhone Air को इसके अलग डिजाइन की वजह से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि, इस स्मार्टफोन में सिंगल रियर कैमरा और कम कैपेसिटी वाली बैटरी को लेकर कंपनी की आलोचना भी हुई थी। इस स्मार्टफोन के अगले वर्जन में इन कमियों को दूर किया जा सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि iPhone Air 2 में 3,500 mAh की बैटरी दी जाएगी। iPhone Air में 3,149 mAh की बैटरी थी। इस टिप्सटर ने सप्लाई चेन के सूत्रों के हवाले से बताया है कि iPhone Air 2 में 2 nm प्रोसेस पर बना A20 चिप दिया जाएगा। आगामी स्मार्टफोन में 6.55 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। एपल की iPhone 18 सीरीज को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष कंपनी की फोल्डेबल आईफोन भी पेश करने की योजना है। 

iPhone Air 2 में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल डुअल-लेंस कैमरा दिया जा सकता है। iPhone Air में 48 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। भारत में इस स्मार्टफोन के 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,19,900 रुपये, 512 GB का 1,39,900 रुपये और 1 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का 1,59,900 रुपये का है। iPhone Air में एपल का A19 Pro चिप है। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।  iPhone Air की थिकनेस 5.6 mm की है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 18 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra के तौर पर पेश किया जा सकता है। कंपनी की योजना iPhone 18 सीरीज के साथ फोल्डेबल आईफोन को लॉन्च करने की है। हालांकि, कंपनी को iPhone Ultra की मैन्युफैक्चरिंग को लेकर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से इसकी बिक्री में देरी हो सकती है। एपल ने फोल्डेबल आईफोन के लिए डिस्प्ले, चेसिस और मैकेनिकल स्ट्रक्चर सहित महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स को अप्रूव कर दिया है। कंपनी ने अप्रैल में iPhone Ultra की पहले दौर की ट्रायल मैन्युफैक्चरिंग की थी। हालांकि, iPhone Ultra के लिए हिंज को लेकर समस्या होने की रिपोर्ट है। फोल्डेबल आईफोन के हिंज के लिए 3D प्रिंटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »