Apple का भारत से iPhone एक्सपोर्ट मई में बढ़कर 10,000 करोड़ रुपये पर पहुंचा

एपल ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाया है। पिछले वित्त वर्ष में देश से आईफोन का एक्सपोर्ट बढ़कर लगभग पांच अरब डॉलर हो गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जून 2023 12:48 IST
ख़ास बातें
  • एपल ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाया है
  • केंद्र सरकार की PLI स्कीम से भी स्मार्टफोन्स का प्रोडक्शन बढ़ा है
  • एपल ने 2017 में भारत में आईफोन बनाने की शुरुआत की थी

कंपनी की योजना देश में iPad और AirPod की असेंबलिंग भी शुरू करने की है

अमेरिकी डिवाइसेज और टेक कंपनी Apple के लिए भारत का महत्व बढ़ रहा है। कंपनी ने मई में देश से 10,000 करोड़ रुपये के iPhone का एक्सपोर्ट किया है। एपल ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाया है। पिछले वित्त वर्ष में देश से आईफोन का एक्सपोर्ट बढ़कर लगभग पांच अरब डॉलर हो गया था।  

एक मीडिया रिपोर्ट में इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के हवाले से बताया गया है कि अप्रैल और मई में स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट दोगुने से अधिक बढ़कर 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का था। एपल के कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग में भारत की हिस्सेदारी लगभग सात प्रतिशत की है। कंपनी ने देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी की है। केंद्र सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम से भी स्मार्टफोन्स का प्रोडक्शन बढ़ा है। भारत से बहुत से देशों को स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट किया जाता है। एपल सहित कुछ स्मार्टफोन कंपनियों ने चीन से अपने प्रोडक्शन के कुछ हिस्से को भारत में शिफ्ट करने की योजना बनाई है। 
Advertisement

हाल ही में एपल ने भारत में अपने शुरुआती स्टोर्स का उद्धाटन किया था। ये स्टोर्स अप्रैल में मुंबई के  BKC और दिल्ली के साकेत में खोले गए थे। इन स्टोर्स की शुरुआत के कुछ सप्ताह बाद ही ये सेल्स के लिहाज से देश के बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल स्टोर्स में शामिल हो गए हैं। भारत से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट पिछले फाइनेंशियल ईयर में बढ़कर 11.12 अरब डॉलर (लगभग 90,000 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया था। इस एक्सपोर्ट में Apple की हिस्सेदारी लगभग आधी थी। इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर में मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट लगभग 45,000 करोड़ रुपये का था। एपल के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है। कंपनी की योजना देश में iPad और AirPod की असेंबलिंग भी शुरू करने की है। दुनिया के इस दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में एपल ने अपना पहला ऑनलाइन स्टोर लगभग तीन वर्ष पहले शुरू किया था। 

देश में कंपनी एक्सक्लूसिव एपल प्रीमियम रिसेलर स्टार्स, रिलायंस डिजिटल और क्रोमा जैसी लार्ज फॉर्मेट रिटेल चेन्स, मल्टी-ब्रांड रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स साइट्स के जरिए अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री करती है। एपल ने 2017 में भारत में आईफोन बनाने की शुरुआत की थी। कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Tim Cook ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मीटिंग की थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  3. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  7. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.