• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • Apple Launch Event LIVE : नए iPhone 15 और Apple Watch सीरीज लॉन्‍च, हर अपडेट सबसे पहले जानें हमारे साथ!

Apple Launch Event LIVE : नए iPhone 15 और Apple Watch सीरीज लॉन्‍च, हर अपडेट सबसे पहले जानें हमारे साथ!

Apple Launch Event LIVE Blog : साल 2023 का सबसे बड़ा टेक इवेंट आज रात 10:30 बजे से शुरू हो गया है। दिग्‍गज कंपनी ‘ऐपल’ (Apple) कैलिफोर्निया के ऐपल पार्क में अपनी नई iPhone सीरीज समेत कई गैजेट्स को पेश करने जा रही है।

https://youtu.be/ZiP1l7jlIIA
ख़ास बातें
  • Apple वंडरलस्‍ट इवेंट आज रात 10.30 बजे से शुरू होगा
  • इस LIVE पेज पर आपको पल-पल का अपडेट दिया जाएगा
  • हम लाइव ब्‍लॉग के जरिए आपको हर लॉन्‍च से रू-ब-रू कराएंगे
विज्ञापन

iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max स्‍मार्टफोन कई फ‍िनिश में आएंगे। इनमें ब्लैक टाइटेनियम, वाइट टाइटेनियम, ब्लू टाइटेनियम और नेचुरल टाइटेनियम फिनिश शामिल हैं। iPhone 15 Pro की कीमत 1 लाख 34 हजार 900 रुपये से शुरू होती है। यह 128GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज कैपिसिटी में उपलब्ध है। iPhone 15 Pro Max की कीमत 1 लाख 59 हजार 900 रुपये से शुरू होती है। यह 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज कैपिसि‍टी में उपलब्ध है। भारत में इन्‍हें 15 सितंबर से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। उपलब्धता 22 सितंबर से शुरू हो रही है।

2023-09-13T00:18:49+0530

iPhone 15 और iPhone 15 Plus को पिंक, येलो, ग्रीन, ब्‍लू और ब्‍लैक कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इन्‍हें 128GB, 256GB और 512GB स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। शुरुआती कीमत क्रमशः 79900 रुपये और 89900 रुपये से शुरू होगी। भारत समेत 40 से ज्‍यादा देशों के लोग 15 सितंबर से iPhone 15 और iPhone 15 Plus को प्री-ऑर्डर कर सकेंगे। 22 सितंबर से ये उपलब्‍ध होंगे। 

2023-09-13T00:10:16+0530

2023-09-12T23:52:07+0530

2023-09-12T23:51:32+0530

Apple ने बताया है कि iPhone 15 Pro में नई 'A17 Pro' चिप होगी। कंपनी के अनुसार, यह हैंडसेट 10 गीगाबिट ट्रांसफर स्पीड के लिए यूएसबी 3 सपोर्ट के साथ यूएसबी कंट्रोलर से भी लैस है।

2023-09-12T23:42:27+0530

ऐपल वॉच सीरीज 9 की कीमत 41900 रुपये से शुरू होती है और Apple Watch SE  की कीमत 29900 रुपये से शुरू होती है। भारत समेत 40 से ज्‍यादा देशों और क्षेत्रों के ग्राहक आज ऐपल वॉच सीरीज 9 और ऐपल वॉच एसई को ऑर्डर कर सकते हैं, जिनकी स्टोर्स में उपलब्धता शुक्रवार 22 सितंबर से शुरू हो रही है। 

2023-09-12T23:33:31+0530

2023-09-12T23:28:59+0530

2023-09-12T23:26:57+0530

2023-09-12T23:25:20+0530

2023-09-12T23:22:47+0530

Apple ने बताया है कि नया iPhone 15 A16 बायोनिक चिप से लैस है जिसे पिछले साल iPhone 14 Pro हैंडसेट में पेश किया गया था। 

2023-09-12T23:20:24+0530

2023-09-12T23:16:06+0530

Apple ने पिछली जेनरेशन के प्रो मॉडल की डायनेमिक आइलैंड तकनीक के साथ नए iPhone 15 को अनवील किया है। Apple के अनुसार, फोन के डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 2,000 निट्स है। iPhone 15 में 6.1 इंच का डिस्प्ले है जबकि iPhone 15 Plus में 6.7 इंच का पैनल है।

2023-09-12T23:11:13+0530

ऐपल वॉच अल्ट्रा की कीमत 799 डॉलर से शुरू होती है, जबकि नई ऐपल वॉच सीरीज 9 मॉडल की कीमत 399 डॉलर से शुरू है। 

2023-09-12T23:09:17+0530

2023-09-12T23:07:01+0530

नई ऐपल वॉच अल्‍ट्रा 2 को लॉन्‍च किया जा रहा है। ऐपल ने कहा है कि लो पावर मोड में यह 72 घंटों की बैटरी लाइफ ऑफर करेगी। 

2023-09-12T23:05:12+0530

ऐपल ने कहा है कि उसकी नई ऐपल वॉच में अब लेदर यूज नहीं होगा। स्‍ट्रैप्‍स में कंपनी ने जिस मटीरियल का इस्‍तेमाल किया है, उसे FineWoven कहा है।   

2023-09-12T22:59:26+0530

ऐपल ने कहा- साल 2023 तक सभी ऐपल डिवाइसेज का हमारी जलवायु पर नेट जीरो इम्‍पैक्‍ट होगा। 

2023-09-12T22:54:30+0530

ऐपल ने बताया है कि उसकी नई ऐपल वॉच (Apple Watch series 9) इसी महीने से उपलब्‍ध होगी। इसे कई कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा। नीचे देखें कलर वेरिएंट। 

2023-09-12T22:49:05+0530

ऐपल ने बताया है कि उसकी नई ऐपल वॉच (Apple Watch) पहले से ज्‍यादा हाईटेक होगी। सिरी की कमांड सीधे ऐपल वॉच को मिलेगी, जिससे क्‍लाउड पर नहीं जाना होगा। नई ऐपल वॉच में ऑलवेज ऑन डिस्‍प्‍ले होगा, जिसकी ब्राइटनैस पहले से ज्‍यादा होगी। डबल टैप फीचर को भी पेश किया गया है। यह कॉलिंग, म्‍यूजिक प्‍ले-पॉज करने में काम आएगा। यह नया जेस्‍चर है। 

2023-09-12T22:45:57+0530

ऐपल वंडरलस्ट (Wonderlust) इवेंट 2023 की शुरुआत ऐपल वॉच की लॉन्चिंग से हो रही है। 

2023-09-12T22:39:08+0530

ऐपल वंडरलस्ट (Wonderlust) इवेंट 2023 की शुरुआत कंपनी के सीईओ टिम कुक के संबोधन से हुई है। उन्‍होंने कन्‍फर्म किया है कि नए आईफोन और ऐपल वॉच को आज लॉन्‍च किया जाएगा। 

2023-09-12T22:36:42+0530

ऐपल वंडरलस्ट (Wonderlust) इवेंट 2023 शुरू हो गया है। कैलिफोर्निया के ऐपल पार्क में टेक दिग्‍गज अपनी नई iPhone सीरीज समेत कई गैजेट्स को पेश करने जा रही है। इस इवेंट को Apple के YouTube चैनल, Apple.com, Apple TV+ पर स्‍ट्रीम किया जा रहा है। गैजेट्स 360 हिंदी के इस LIVE पेज पर भी आपको पल-पल का अपडेट दिया जाएगा। जुड़े रहिए। 

2023-09-12T22:30:19+0530

ऐपल लॉन्‍च इवेंट से ठीक पहले Apple के CEO टिम कुक ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (पूर्व में ट्विटर) पर यह पोस्‍ट किया है। उन्‍होंने लिखा, टाइम आ गया है! जल्‍द मिलेंगे। देखें नीचे। 

2023-09-12T22:07:57+0530

Apple का लॉन्‍च इवेंट अब से ठीक 30 मिनट बाद 10.30 बजे शुरू हो जाएगा। इस इवेंट में नए आईफोन 15 के साथ ऐपल वॉच और वॉच अल्‍ट्रा के लॉन्‍च होने की उम्‍मीदें हैं। कुछ और ऐलान भी किए जा सकते हैं। पल-पल का अपडेट जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। 

2023-09-12T22:00:21+0530

MacRumors की एक रिपोर्ट के अनुसार, एपल ने iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के लिए 128 GB, 256 GB, 512 GB और 1 TB स्टोरेज कन्फिग्रेशंस की टेस्टिंग की है। नए आईफोन्स के लिए RAM की सप्लाई Samsung, Micron और SK Hynix से हो सकती है। 

2023-09-12T20:37:57+0530

ब्‍लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि टेक दिग्‍गज ऐपल पहली बार लॉन्‍च के दिन से मेड-इन-इंडिया iPhone बेचने के लिए तैयार है। संभावना है कि लॉन्‍च डे पर खरीदा जाने वाला नया आईफोन भारत में बनाया गया हो सकता है। कंपनी इन डिवाइसेज को दक्ष‍िण एशियाई देशों में उपलब्‍ध कराने की योजना बना रही है। 

2023-09-12T16:22:22+0530

iPhone 15 का प्राइस 799 डॉलर (लगभग 65,000 रुपये) से शुरू हो सकता है। वहीं, iPhone 15 Plus का प्राइस 899 डॉलर (लगभग 75,000 रुपये) से शुरू हो सकता है। इन डिवाइसेज को स्यान, लाइट ब्लू, ब्लैक, स्टारलाइट, येलो और कोरल पिंक कलर में पेश किया जा सकता है। 

2023-09-12T12:03:00+0530

एक लीक में बताया गया है कि iPhone 15 और iPhone 15 Plus के पांच अलग-अलग कलर ऑप्शन होंगे। लीक वीडियो में सभी iPhone 15 यूनिट्स, कर्व्ड ऐजेस, डायनामिक आईलैंड और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ नजर आई हैं। 

2023-09-12T11:28:20+0530

ऐपल लॉन्‍च इवेंट में आज रात नई iPhone 15 सीरीज को पेश किए जाने की उम्‍मीद है। कंपनी iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro और 15 Pro Max को लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि 15 Pro Max की बजाए इस बार 15 Ultra के नाम से टॉप वेरिएंट को पेश किया जा सकता है। 

2023-09-12T11:15:35+0530

Apple Wonderlust Launch Event : साल 2023 का सबसे बड़ा टेक इवेंट आज रात 10:30 बजे से शुरू होगा। दिग्‍गज कंपनी ‘ऐपल' (Apple) कैलिफोर्निया के ऐपल पार्क में अपनी नई iPhone सीरीज समेत कई गैजेट्स को पेश करेगी। कंपनी नई iPhone 15 सीरीज से पर्दा हटाएगी। Apple Watch और ऐपल वॉच अल्‍ट्रा मॉडल्‍स को भी लॉन्‍च किया जा सकता है। ऐपल के ऑपरेटिंग सिस्‍टम अपडेट की रिलीज डेट्स का ऐलान भी आज रात होने की उम्‍मीद है। इस इवेंट को Apple के YouTube चैनल, Apple.com, Apple TV+ पर स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। गैजेट्स 360 हिंदी के इस LIVE पेज पर भी आपको पल-पल का अपडेट दिया जाएगा। हम लाइव ब्‍लॉग (Live Blog) के जरिए आपको ऐपल इवेंट के हर लॉन्‍च से रू-ब-रू करवाएंगे।    
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • कमियां
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infosys फाउंडर की सलाह पर Wakefit का 70 घंटे काम करने का नया अंदाज, देखें वीडियो
  2. मंगल पर 'मकड़ियों की फौज'! यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) ने किया फोटो का खुलासा
  3. मारूति सुजुकी ने हासिल किया 3,878 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड प्रॉफिट, SUV की जोरदार डिमांड
  4. MI Vs DC Live: मुंबई इंडियंस Vs दिल्ली कैपिटल्स का IPL मैच कुछ देर में, ऐसे देखें फ्री!
  5. Samsung Galaxy S24 FE मॉडल नम्बर के साथ हुआ स्पॉट, लॉन्च टाइमलाइन भी लीक
  6. Redmi Note 13 Pro+ 5G वर्ल्ड चैम्पियंस एडिशन अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
  7. Google Pixel 8a का ऑफिशियल प्रोमो वीडियो लीक, AI फीचर्स का खुलासा
  8. 30 हजार कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' देकर यह कंपनी बन रही मिसाल
  9. itel T11 Pro TWS Earbuds भारत में लॉन्च, कीमत 1300 से कम और बैटरी चलेगी 42 घंटे तक
  10. Kia की Sonet की बिक्री 4 वर्ष से कम में 4 लाख यूनिट्स से ज्यादा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »